उत्तर प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

जेवर की दुकान पर बुर्का पहन पहुंची खूबसूरत महिला, फिर दिया लूट को अंजाम, मुस्लिमों को बदनाम करने रची साजिश?

खबर इंडिया की। उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां ज्वेलरी शॉप में हुई लूट का खुलासा पुलिस ने तेजी से कर दिया। इस वारदात में शामिल महिला ने अपनी पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहना था, लेकिन जांच में सच्चाई सामने आ गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला का नाम पायल (25) है, जिसने अपने साथी राहुल (27) के साथ मिलकर इस लूट को अंजाम दिया। घटना गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे रुदौली क्षेत्र के कोठी बाजार की एक ज्वेलरी दुकान में हुई।

बताया जा रहा है कि पायल ने दुकान में घुसकर नकली पिस्टल दिखाते हुए दुकानदार को डराया और करीब 3.6 लाख रुपये का सोने का हार और चेन लूट लिया। वारदात के बाद वह बाहर खड़े राहुल के पास पहुंची, जो पहले से बाइक लेकर तैयार था। दोनों मौके से फरार हो गए।

पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज के आधार पर बाइक नंबर ट्रेस किया और कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में यह भी सामने आया कि पायल ने बुर्का अपनी एक सहेली से लिया था, ताकि पहचान छिपाई जा सके। वहीं, राहुल ने बाजार से खिलौना पिस्टल खरीदी थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों अयोध्या से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही उन्हें पकड़ लिया गया। फिलहाल, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 872

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *