दुनियान्यूज़

Elon Musk ने Twitter को खरीदा, जानिए कितने में हुई डील

दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति एलन मस्क ने ट्विटर को 44 अरब डॉलर (लगभग 3,36,927 करोड़ रुपये) में खरीद लिया है। ट्विटर के इंडिपेंडेंट बोर्ड के चेयरमैन ब्रेट टेलर ने एलन मस्क के साथ हुई डील की जानकारी दी। डील फाइनल होने के बाद मस्क ने ट्वीट कर कहा कि मुझे उम्मीद है कि मेरे सबसे बुरे आलोचक भी ट्विटर पर बने रहेंगे, क्योंकि फ्री स्पीच का यही मतलब है। उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मस्क ने बयान जारी करते हुए कहा कि डेमॉक्रेसी के फंक्शनिंग के लिए फ्री स्पीच की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि ट्विटर के एल्गोरिदम को ओपन सोर्स किया जाएगा जिससे कि यूर्जस के विश्वास को जीता जा सके. ट्विटर के पास काफी क्षमता है। वहीं ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने ट्वीट कर कहा कि ट्विटर का एक उद्देश्य है और उसकी प्रासंगिकता है जो पूरी दुनिया को प्रभावित करती है। हमें अपनी टीम पर गर्व है।

ट्विटर की तरफ से यह कहा गया कि सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली फर्म अब मस्क के स्वामित्व वाली एक निजी कंपनी बन जाएगी। डील के अनुसार मस्क को हर शेयर के लिए 54.20 डॉलर चुकाने होंगे और अब कंपनी पर उनका 100 प्रतिशत स्वामित्व होगा।

आपको बता दें कि मस्क ने अप्रैल में पहले ट्विटर में नौ प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी, फिर फ्री स्पीच को संरक्षित करने के मिशन का हवाला देते हुए उन्होंने पूरी कंपनी खरीदने की पेशकश की थी। जिसके बाद लंबी चर्चा के बाद ट्विटर इंक और मस्क के बीच यह डील फाइनल हो गया।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 764

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *