दिल्लीन्यूज़भारत

केजरीवाल घर उपद्रव मामला : हाई कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आई दिल्ली पुलिस, BJP नेता तेजस्वी सूर्या को किया तलब

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या (Tejasvi Surya) को 30 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास के बाहर तोड़फोड़ के मामले में दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को जांच में शामिल होने के लिए कहा है। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक तेजस्वी सूर्या बहुत जल्द मामले कि जांच में शामिल होंगे।

पिछले महीने केजरीवाल के घर के बाहर दक्षिण बेंगलुरु के सांसद तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की थी और फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” पर मुख्यमंत्री की टिप्पणियों के खिलाफ एक प्रदर्शन के दौरान पुलिस से भिड़ गए थे। इस मामले में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। मगर बाद में हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।

मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास के बाहर तोड़फोड़ और उपद्रव को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस की कार्यशैली और इंतजामों पर गहरी चिंता जताई है। सोमवार को हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि एक संवैधानिक पदाधिकारी के आवास पर हुई तोड़फोड़ और हिंसा बेहद परेशान करने वाली स्थिति है। प्रदर्शनकारियों द्वारा तोड़े गए 3 बैरिकेड्स के बाद पुलिस को अपने कामकाज और बंदोबस्त पर गौर करने की जरूरत है। वहां कुछ भी हो सकता था। दिल्ली हाईकोर्ट ने आगे कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा बंदोबस्त’ के संबंध में दायर की गई स्टेटस रिपोर्ट से वह संतुष्ट नहीं है।

What's your reaction?

Related Posts

रात के अंधेरे में परिवार से छिपकर भाग रहे थे समधी-समधन, गांव वालों ने पकड़ा तो किया ये हाल, वीडियो वायरल

खबर इंडिया की। एक गांव से सामने आया है चौंकाने वाला मामला, जहां कथित तौर पर समधी…

पत्नी ने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली, बच्चा भी है.. बेवफाई से टूटा पति भूख हड़ताल पर बैठा, कर रहा ये मांग

उमाकांत त्रिपाठी।सहारनपुर के डीएम ऑफिस के बाहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक…

1 of 644

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *