न्यूज़भारतराजनीति

बड़ी खबर: कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सुरजेवाला ने कहा कि प्रशांत किशोर ने खुद कांग्रेस में शामिल होने से इन्कार किया है। सुरजेवाला ने कहा कि हम उनके प्रयासों और पार्टी को दिए गए सुझावों की सराहना करते हैं।

इस पर सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘प्रशांत किशोर के साथ चर्चा और प्रेजेंटेशन दिए जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने एक इंपावर्ड एक्शन ग्रुप 2024 का गठन किया और उन्हें समूह का हिस्से बनने और पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने से इन्कार कर दिया है।’

बता दें कि प्रशांत किशोर ने भी खुद कांग्रेस में नहीं शामिल होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, ‘मैंने इंपावर्ड एक्शन ग्रुप के हिस्से के रूप में पार्टी में शामिल होने और चुनावों की जिम्मेदारी लेने के कांग्रेस के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। कांग्रेस में परिवर्तनकारी सुधारों की जरूरत हैं। मुझसे ज्यादा पार्टी को नेतृत्व और सामूहिक इच्छाशक्ति की जरूरत है।’

बीते कुछ दिनों से प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें थी। प्रशांत किशोर की कांग्रेस में एंट्री लगभग तय मानी जा रही थी। दरअसल, किशोर बीते कुछ दिनों में लगातार कांग्रेस नेताओं के संपर्क में थे। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिय गांधी से भी कई मुलाकातें की थी। कल यानी मंगलवार को किशोर के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर पार्टी नेताओं के बीच मंथन भी हुआ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला, पी चिदंबरम, अंबिका सोनी, जयराम रमेश और मुकुल वासनिक वाले पैनल ने अपनी राय दी थी।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 842

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *