चुनावपश्चिम बंगाल

ममता बनर्जी व्हील चेयर पर, चुनाव आयोग ने रंग में डाला भंग, सिक्‍यॉरिटी डायरेक्‍टर हटाए गए

ममता बनर्जी को चोट लगने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. नंदीग्राम में हुए एक हादसे में ममता बनर्जी के पैर में गंभीर चोट लग गई थी। ममता बनर्जी ने इसे खुद पर हमला करार दिया था पर चुनाव आयोग की र‍िपोर्ट में इसे महज एक दुर्घटना बताया गया है। ममता बनर्जी अब वीलचेयर पर सवार होकर चुनाव प्रचार में जुट गई हैं।

केंद्रीय चुनाव आयोग ने इसके साथ ही स्टार कैंपेनर की सुरक्षा को लेकर भी निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इस संवेदनशील माहौल में उनकी सुरक्षा के लिए जरूरी है कि चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पूरी तरह से पालन किया जाए। केंद्रीय चुनाव आयोग ने सेक्रेटरी की रिपोर्ट आने के बाद आईपीएस विवेक सहाय डायरेक्टर सिक्योरिटी को उनके पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। चुनाव आयोग ने कहा कि राज्य के चीफ सेक्रेटरी, डीजीपी के साथ बातचीत करें और जल्द से जल्द एक नए डायरेक्टर सिक्योरिटी की नियुक्ति करें। सहाय के अलावा ईस्‍ट मिदनापुर के एसपी प्रवीण प्रकाश को भी सस्‍पेंड कर दिया गया। वहीं, ईस्‍ट मिदनापुर के डीएम विभु गोयल का ट्रांसफर कर दिया गया।

पश्चिम बंगाल के पर्यवेक्षकों और मुख्‍य सचिव की रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग ने यह ऐक्‍शन लिया है। ईस्‍ट मिदनापुर के एसपी प्रवीण प्रकाश को तत्‍काल हटाने के बाद उनके खिलाफ ममता की सुरक्षा व्‍यवस्‍था में बड़ी खामी के लिए आरोप तय किए जाएंगे। उनके स्‍थान पर 2009 बैच के आईपीएस अफसर सुनील यादव को नियुक्‍त किया गया है। आयोग ने विभु गोयल के स्थान पर DM स्मिता पांडे को डीएम नियुक्त किया है। विभु गोयल को गैर चुनाव पद पर ट्रांसफर कर दिया गया है।

चुनाव आयोग ने पूरे मामले की जांच अगले 15 दिनों में पूरी करने और 31 मार्च तक चुनाव आयोग को रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। आयोग ने पूर्व डीजीपी इंटेलिजेंस पंजाब अनिल कुमार शर्मा को बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए विशेष पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्‍त किया है। एके शर्मा बंगाल चुनाव के लिए दूसरे विशेष पुलिस पर्यवेक्षक होंगे। इससे पहले विवेक दुबे को स्‍पेशल पुलिस पर्यवेक्षक बनाया गया था।

Related Posts

1 of 20

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *