राजनीतिराजस्थान

हमले में बाल-बाल बचे टिकैट, साधा सरकार पर निशाना

राजस्थान के अलवर में शुक्रवार की शाम किसान नेता राकेश टिकैत पर हमला हुआ है। लोगों ने उनकी गाड़ी पर हमला किया और काफिले में शामिल लोगों के साथ मारपीट की। टिकैत ने कहा कि उनके सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई की गई। इसके बाद आक्रोशित किसानों ने दिल्ली-यूपी बॉर्डर को जाम कर दिया।

हमले के बाद टिकैत ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि बीजेपी बेनकाब हो चुकी है। हमले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता हैं जो सांसद बालक नाथ और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के करीबी हैं। 

उन्होंने किसानों से कहा कि इसके विरोध में कोई एक्शन नहीं लेना है बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। साथ ही कहा कि हमारे कार्यक्रम जारी रहेंगे। 

किसान मोर्चा ने कहा है कि मई में संसद मार्च की जाएगी। क्योंकि पिछले 4 महीनों से किसान दिल्ली की सीमा पर डेरा डाले हुए हैं और सरकार कोई एक्शन नहीं ले रही है। 

संसद मार्च में किसानों और मज़दूरों, महिलाओं, दलित-आदिवासी-बहुजन, बेरोज़गार युवा के अलावा समाज के हर वर्ग से शामिल होने की अपील की गई है।

Related Posts

पब्लिक से कैसे बात करें, टिप्स दें… जब पीएम मोदी ने पूछा शिक्षक से सवाल, जानिए क्या बोली महिला टीचर

उमाकांत त्रिपाठी।शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय…

2014 से 11 वर्ल्ड लीडर्स के साथ गाड़ी में बैठ चुके हैं पीएम मोदी, नए राज में दिख रही कार डिप्लोमेसी

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…

1 of 225

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *