न्यूज़भारतराजनीति

कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय, अक्टूबर महीने में इस दिन होगी वोटिंग & काउंटिंग की डेट भी घोषित

कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय हो गई है। 17 अक्टूबर को पार्टी के नए अध्यक्ष के लिए वोटिंग होगी। वहीं 19 अक्टूबर को काउंटिंग होगी। इससे पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी की वर्चुअल बैठक हुई थी। इसमें अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और प्रियंका गांधी के साथ पार्टी सांसद राहुल गांधी भी शामिल हुए थे।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद पार्टी ने नए पार्टी अध्यक्ष के चुनाव का फैसला लिया है। पार्टी अध्यक्ष चुनाव के लिए शिड्यूल भी जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक 22 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी होगा। वहीं 24 सितंबर कर नामांकन किया जा सकेगा। नामांकन पत्रों की वापसी के लिए 30 सितंबर की तारीख तय की गई है। इसके बाद 17 अक्टूबर को चुनाव और 19 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी।

लंबे समय से सोनिया हैं अंतरिम अध्यक्ष
सीडब्ल्यूसी ने पिछले साल जिस कार्यक्रम को मंजूरी दी थी, उसके मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच पूरी की जानी थी। राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी पार्टी की कमान संभाल रही हैं।

Related Posts

1 of 897

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *