व्यापार

मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर कारोबारी, चीन के जैक मा को पछाड़ा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने एशिया के सबसे अमीर कारोबारी होने का तमगा एक बार फिर हासिल कर लिया है। वे चीनी कारोबारी जैक मा को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

फोर्ब्स पत्रिका की ताजा सर्वे रिपोर्ट के अनुसार भारत अरबपतियों की संख्या के मामले में तीसरे स्थान पर है। जबकि भारत से ज्यादा अरबपति चीन और सबसे ज्यादा अरबपति अमेरिका में रहते हैं। अरबपतियों की संख्या की बात करें तो सबसे ज्यादा 724 अरबपति अमेरिका में, 698 अरबपति चीन है और भारत में 140 अरबपति रहते हैं। इसके बाद चौथे नंबर पर जर्मनी और पांचवें नंबर पर रूस है।

अमेजन के सीईओ और संस्थापक जेफ बेजोस फोर्ब्स की दुनिया के अरबपतियों की 35वीं वार्षिक सूची में लगातार चौथे साल शीर्ष पर बने हुए हैं। फोर्ब्स के अनुसार बेजोस की कुल संपत्ति 177 अरब अमरीकी डॉलर है, जो एक साल पहले 64 अरब अमरीकी डॉलर थी।

बात करें दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स की तो नाम आता है स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क का। जिनकी कुल संपति 151 अरब डॉलर हो गई है। जबकि पिछले साल इनकी संपति 24.6 अरब डॉलर ही थी। फोर्ब्स ने कहा है कि इसकी मुख्य वजह टेस्ला के शेयरों में 705 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

Related Posts

हीरा कारोबारी ने पीएम मोदी को दिया ये स्पेशल गिफ्ट, ‘नवभारत रत्न’ के इस तोहफे में क्या है खास?

उमाकांत त्रिपाठी।मशहूर हीरा कारोबारी और राज्यसभा सांसद गोविंद ढोलकिया ने पीएम…

1 of 9

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *