न्यूज़भारत

दीवाली से पहले केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, इन लोगों को मिलेगा फ़ायदा, मुफ्त राशन योजना का तीन महीने का विस्तार

दीपावली से पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों को केंद्र सरकार ने बड़ा तोहफ़ा दिया है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ता में 4% की वृद्धि की गई है। केंद्रीय कैबिनेट के बैठक में यह निर्णय लिया गया है। साथ ही इस बैठक में मुफ्त राशन योजना का समयसीमा तीन महीने और बढ़ा दिया गया है। साथ ही रेलवे को 10 हज़ार करोड़ रुपये की भी स्वीकृति दे दी गई है। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और अश्विनी वैष्णव ने प्रेस वार्ता करके दिया है।

रेलवे स्टेशनों के पूर्णविकास के लिए करोड़ो की स्वीकृति

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय कैबिनेट में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा, “केंद्र सरकार ने नई दिल्ली, छत्रपति शिवाजी और अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपए अनुमोदन राशि स्वीकृति दी है। अभी कुल 199 रेलवे स्टेशन के पुनर्निमार्ण का कार्य भी चल रहा है।” साथ उन्होंने कहा, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बसों, ऑटो और मेट्रो रेल सेवाओं के साथ ट्रेन सेवाओं को एकीकृत करेगा। अहमदाबाद रेलवे स्टेशन का नया स्वरूप मोडेरा के सूर्य मंदिर से प्रेरित है और CSMT के हेरिटेज भवन में बदलाव नहीं किया जाएगा, उसके आसपास की इमारतों का पुनर्विकास किया जाएगा।” मंत्री ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, CSMT रेलवे स्टेशन, अहमदाबाद रेलवे स्टेशन सहित कुल 199 स्टेशनों के पुनर्विकास की लागत 60,000 करोड़ रुपए होगी।

केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का तोहफा

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “केंद्रीय कैबिनेट ने भी केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि करने का फैसला किया है।” इस फैसले का 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 62 लाख पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा। अब पेंशनर्स को भी 38 फीसदी की दर से पेंशन मिलेगी। दीवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह बड़ा तोहफा है। इसके अलावा मंत्री ठाकुर ने कहा, “केंद्रीय कैबिनेट ने अगले 3 महीने के लिए मुफ्त राशन योजना का विस्तार करने का फैसला किया है।” इस योजना का लाभ 80 करोड़ लोग ले रहे हैं। इस योजना के विस्तार के कारण सरकार को तीन महीने में 40,000 करोड़ ख़र्च आएगा।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 742

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *