व्यापार

देश में 8000 नौकरियों के अवसर देगा अमेजन

अमेजन इस साल देश के 35 शहरों में कॉर्पोरेट, प्रौद्योगिकी, ग्राहक सेवा और परिचालन भूमिकाओं में 8,000 से अधिक प्रत्यक्ष कर्मचारियों को नियुक्त करने की योजना बना रही है।

अमेजन की एचआर प्रमुख (कॉर्पोरेट, एशिया-प्रशांत, और पश्चिम एशिया एवं उत्तर अफ्रीका) दीप्ति वर्मा ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हमारे पास देश के 35 शहरों में 8,000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर हैं। इन शहरों में बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, गुड़गांव, मुंबई, कोलकाता, नोएडा, अमृतसर, अहमदाबाद, भोपाल, कोयंबटूर, जयपुर, कानपुर, लुधियाना, पुणे, सूरत जैसे शहर शामिल हैं।”

उन्होंने कहा, “ये नौकरियां कॉर्पोरेट, प्रौद्योगिकी, ग्राहक सेवा और संचालन भूमिकाओं से जुड़ी हैं।”

दीप्ति ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य 2025 तक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरह की 20 लाख नौकरियों का सृजन करना है, और वह पहले ही भारत में 10 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियों का सृजन कर चुकी है।

Related Posts

खेत में सही से नहीं हो रही पैदावार, तो सरकार की ये स्कीम आएगी काम, होगा बंपर फायदा

खबर इंडिया की।खेती में अच्छी पैदावार के लिए सिर्फ ज्यादा खाद और यूरिया डालना…

31 साल की उम्र और 21 हजार करोड़ की संपत्ति, जानें कौन है देश के सबसे युवा अरबपति अरविंद.?

उमाकांत त्रिपाठी।तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में जन्मे 31 साल के अरविंद श्रीनिवास…

1 of 10

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *