बिहारन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

बिहार चुनाव से पहले बीजेपी को मिलेगा राष्ट्रीय अध्यक्ष, तेज हुआ मंथन, पीएम मोदी लेंगे फैसला

उमााकांत त्रिपाठी।बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल होने की उम्मीद है। भाजपा चाहती है कि चुनाव नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में लड़ा जाए। मौजूदा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को पहले ही दो बार विस्तार मिल चुका है। अब जल्द नया चेहरा लाने की तैयारी है।

जानकारी के मुताबिक, अध्यक्ष के चयन में इतनी देरी 3 कारणों से चलते हुई है। पहला RSS और भाजपा नेताओं ने अब तक 100 से ज्यादा सीनियर लीडर्स से राय ली है। इनमें पूर्व अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री और संवैधानिक पदों पर रहे नेता शामिल हैं।दूसरा हाल ही में जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव होना है। भाजपा चाहती है कि उसके उम्मीदवार महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को बड़ी जीत मिले। इसी वजह से पूरा फोकस फिलहाल इस चुनाव पर है।

 

बिहार में बड़ी जीत चाह रही भाजपा
सोर्स के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा बड़ी जीत चाह रही है। पार्टी चाहती है कि नया अध्यक्ष बिहार चुनाव से पहले संगठन को मजबूती दे।

कार्यकर्ताओं में असंतोष दूर करने पार्टी का नया फॉर्मूला
पार्टी कार्यकर्ताओं में यह नाराजगी रही है कि दूसरे दलों से आए नेताओं को बड़े पद मिल रहे हैं, जबकि पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है। इसके लिएइसके चलते पार्टी का नया फॉर्मूला निकाला है, जिसके तहत मंडल अध्यक्ष 40 साल से कम उम्र का होगा, जिला और राज्य अध्यक्ष वही बनेगा, जो कम से कम 10 साल से पार्टी का सक्रिय सदस्य हो।

भाजपा अध्यक्ष बनने के 8 महिला-पुरुष दावेदार
शिवराज सिंह चौहान: शिवराज सिंह चौहान 6 बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। 4 बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। मुख्यमंत्री रहते हुए लाडली बहना योजना शुरू की, जो विधानसभा चुनाव में गेमचेंजर साबित हुई। ये योजना दूसरे राज्यों के लिए रोल मॉडल बन गई। 13 साल की उम्र में RSS से जुड़े और इमरजेंसी के दौरान जेल भी गए। OBC कैटेगरी से हैं। 2005 में मध्य प्रदेश BJP के अध्यक्ष रहे हैं। RSS की लिस्ट में शिवराज सबसे ऊपर हैं।

सुनील बंसल: सुनील बंसल के पास 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी और फिर 2017 में प्रभारी की जिम्मेदारी रहते हुए पार्टी को कामयाबी दिलाई। इसके अलावा ओडिशा, बंगाल और तेलंगाना के प्रभारी के रूप में मिली कामयाबी भी बड़ा प्लस पॉइंट है। सुनील बंसल को यूपी में बीजेपी का चाणक्य तक कहा गया है। संघ से नजदीकी के साथ-साथ संगठन में भी अच्छी पकड़ है।

धर्मेन्द्र प्रधान: वर्तमान में केंद्रीय शिक्षा मंत्री और भाजपा के एक अनुभवी संगठनकर्ता हैं। ओडिशा से आते हैं, जहां बीजेपी अपनी पकड़ और भी ज्यादा मजबूत करना चाहती है। मोदी और शाह की टीम के भरोसेमंद सदस्य। 40 साल का राजनीतिक अनुभव, बड़े ओबीसी नेता है। 14 साल की उम्र में ABVP से जुड़े और 2010 में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बने। संगठन में मजबूत पकड़, 2 बार लोकसभा और 2 बार राज्यसभा सदस्य बने।

रघुवर दास: रघुवर दास झारखंड के पहले गैर-आदिवासी मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने झारखंड में 5 साल का स्थिर शासन दिया, जो राज्य में पहली बार हुआ। उनकी जमीनी कार्यकर्ताओं और भाजपा संगठन में मजबूत पकड़ है। ओबीसी समुदाय से आने के कारण भाजपा को सामाजिक समीकरण में नई बढ़त मिल सकती है। उनकी वजह से पूर्वोत्तर में भाजपा को विस्तार मिल सकता है।

स्मृति ईरानी: कई अहम मंत्रालय संभालने के साथ प्रशासनिक अनुभव हैं। पार्टी के लिए मजबूत महिला चेहरा। RSS के साथ अच्छे संबंध और हिंदी बेल्ट के साथ दक्षिण भारत में भी प्रभावी।

वानति श्रीनिवासन: वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। ऐसे में संगठनात्मक कार्यों में उनका अनुभव है। 1993 से भाजपा से जुड़ी हुई हैं। तमिलनाडु में कोयंबटूर दक्षिण सीट से कमल हासन जैसे बड़े नेता को हराया था। तमिलनाडु में भाजपा को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पति श्रीनिवासन विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश मंत्री रह चुके हैं। ऐसे में परिवार संघ और बीजेपी के काफी करीबी हैं।

What's your reaction?

Related Posts

10 करोड़ की रिश्वत लेने वाला कलेक्टर, पत्नी भी है IAS अफसर, जानें कैसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी.?

उमाकांत त्रिपाठी।भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक…

टीआई का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाली एमपी की ASI की कहानी सुन चौंक जाएंगी, अब गंवाई नौकरी

उमाकांत त्रिपाठी।साल 2022 में इंदौर पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर घटी एक सनसनीखेज…

11 साल छोटे लड़के से प्यार, फिर नाबालिग BF को भगा ले गई महिला, घर वापस लौटी तो लड़के मां बोली-बहू तो बनेगी लेकिन…

उमाकांत त्रिपाठी। राजधानी भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में रहने वाले ग्यारह साल…

भतीजे के साथ पूजा ने किया सेक्स फिर, मेले के बहाने ऐसे किया पति का मर्डर, वारदात की कहानी से मचा हड़कंप

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला…

पति से छिपकर बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची शादीशुदा गर्लफ्रेंड, दोनों के बीच बने संबंध, फिर आशिक ने…!

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के निवाड़ी की रहने वाली रोहणी और रतिराम एक दूसरे से…

1 of 492

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *