चुनावपश्चिम बंगाल

बंगाल में आखिरी चरण का रण, पीएम ने की वोट करने की अपील

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच आज पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव के 8वें और अंतिम चरण की वोटिंग चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपने-अपने घरों से निकल कर वोट करने की अपील की।

पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव के आठवें चरण की वोटिंग को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ‘पश्चिम बंगाल चुनाव 2021 का आज अंतिम चरण है। मैं लोगों से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वोट डालने की अपील कर रहा हूं। मैं लोगों से अपने वोट डालने और लोकतंत्र के त्योहार को समृद्ध करने का आह्वान करता हूं।’

आपको बता दें कि कोरोना संकट के बीच पश्चिम बंगाल में आज आखिरी चरण का मतदान चल रहा है जिसमें विधान सभा की 35 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसमें मालदा की 6, बीरभूम की 11, मुर्शिदाबाद की 11 और कोलकाता नॉर्थ की 7 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।

इस आखिरी चरण में कुल 283 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 35 महिलाएं शामिल हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, वोटिंग के लिए 11,860 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। आठवें चरण में कुल 84 लाख 77 हजार 728 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जिसमें 43 लाख 55 हजार 835 पुरुष और 41 लाख 21 हजार 735 महिला मतदाता हैं।

Related Posts

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं, कल फिर करेंगे सोनिया गांधी के साथ बैठक

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर अगले कुछ दिनों में पार्टी में शामिल हो सकते हैं।…

1 of 18

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *