न्यूज़स्वास्थ्य

प्रियंका चोपड़ा ने मांगी मदद, लोगों से की भावुक अपील

भारत में कोरोना संकट ना दिन पर दिन गहराता ही जा रहा है। हर दिन हजारों लोगों की जान जा रही है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि देश में अब स्वास्थ्य सेवाओं की किल्लत होती दिख रही है। ऐसे मुश्किल वक्त में अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां मदद के लिए भी आगे आ रही हैं। इन्हीं में से एक फिल्म स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस ने लोगों से मदद के लिए आगे आने की अपील की है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में रह रही हैं और वहीं से उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करके लोगों से मदद की गुहार लगाई है।

प्रियंका और निक
प्रियंका और निक

वीडियो मैसेज में प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ”भारत मेरा घर है जो कोरोना से बुरी तरह जूझ रहा है। इस वक्त हर किसी की मदद की जरूरत है। भारत में रिकॉर्ड संख्या में लोगों जान जा रही है। हर जगह बीमारी है और ये बड़े पैमाने पर लगातार फैलता जा रहा है। ”

ये बेहद अहम वक्त है। अस्पतालों में जगह नहीं बची है। एंबुलेंस कम पड़ रही हैं। ऑक्सीजन की किल्लत है। श्मशान घाट भर चुके हैं। भारत मेरा घर है और वहां लोगों की जान जा रही है। वैश्विक बंधुत्व के तौर पर सभी को कदम बढ़ाने चाहिए। क्योंकि जबतक सभी सुरक्षित नहीं हो जाते तबतक कोई सुरक्षित नहीं होगा। इसलिए मदद के लिए आगे आइए।

प्रियंका चोपड़ा, अभिनेत्री
प्रियंका चोपड़ा, अभिनेत्री

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वो खुद भी आर्थिक मदद के लिए कोशिशें कर रही हैं। प्रियंका ने लिखा कि निक और मैं पहले से ही मदद कर रहे हैं और हमारी कोशिश जारी है। हर कोई देख रहा है कि ये वायरस कहां तक फैल चुका है। दोनों देशों के बीच एक महासागर से कोई फर्क नहीं पड़ता। जब तक हर कोई सुरक्षित नहीं हो जाता, तब तक कोई भी सुरक्षित नहीं हो सकता है। इतने सारे लोगों की मदद करने के लिए, इतने लोगों को मदद की कोशिशों में जुटा देखना राहत देता है। इस वायरस को हराना जरूरी है। ऐसा करने के लिए हम सभी की जरूरत होगी। दिल की गहराई से, शुक्रिया…

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 751

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *