मनोरंजन

माधुरी दीक्षित की धमाकेदार डांस ने मचाया धमाल, नोरा फतेही ने कहा सुपर

यूं तो बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के डांस के करोड़ों दीवाने हैं। आज भी उनकी डांस देखकर बड़े-बड़े डांसर्स अपनी दांतों तले उंगलियां दबा लेते हैं। अब माधुरी ने अपने फैंस को एक धमाकेदार बेली डांस का खूबसूरत सरप्राइज दिया है।

माधुरी दीक्षित का ये अदा देखकर खुबसुरत नोरा फतेही को भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। दोनों एक्ट्रेसेस को एक साथ डांस रिएलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ के सेट पर देखा गया। दोनों को एक-साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट सपने से कम नहीं था।

बताते चलें कि रिएलिटी शो डांस दीवाने के सेट पर नोरा फतेही बतौर गेस्ट आई थीं। इस दौरान उन्होंने शो की जज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ जमकर मस्ती की। माधुरी ने नोरा को ‘मेरा पिया घर आया’ पर डांस सिखाया तो वहीं उन्होंने नोरा के साथ उनके गाने ‘दिलबर दिलबर’ पर जमकर डांस का लुफ्त उठाया।

नोरा ने भी अपने कुछ बेली डांस के स्टेप्स माधुरी को सिखाए। उसके बाद माधुरी ने जो धमाकेदार बेली डांस किया उसे देखकर उनके फैंस के साथ साथ खुद नोरा भी हैरान रह गई।

शो के दौराण माधुरी दीक्षित ने पिंक कलर का स्टाइलिश लंहगा पहना था। साथ ही बालों को भी एक बन में बांधा हुआ था। नोरा ने इस शो के लिए खास ग्रे रंग का एक गाउन पहना हुआ था। उनकी स्लीक हेयर स्टाइल भी खूब भा रही थी। दोनों ने ही अपनी खूबसूरती और डांस से शो पर समां बांध दिया।

बता दें कि माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही इंडस्ट्री के बेहतरीन डांसर्स में से एक गिनी जाती हैं। माधुरी ने बॉलीवुड को कई सुपर-डुपर हिट डांस दिए हैं। तो वहीं नोरा ने भी कई गानों में अपनी बोल्डनेस और डांस मूव्स से सबको अपना दीवाना बनाया है।

What's your reaction?

Related Posts

एक्ट्रेस ने फिर लगाया हॉटनेस का तड़का, सोफिया अंसारी ने शेयर किया ऐसा वीडियो, फैंस बोले- हमें सिर्फ ये चाहिए

खबर इंडिया की।सोशल मीडिया पर इन दिनों शॉर्ट वीडियो और रील्स का क्रेज तेजी से बढ़…

1 of 47

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *