मनोरंजन

सुशांत वाले फ्लैट का किराया कम हो गया, लेकिन रहने को कोई तैयार नहीं

दिवंगत वॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पिछले साल अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। यह फ्लैट उन्होंने किराए पर ले रखा था। उनके निधन के बाद परिवार के लोग उनका सामान लेकर चले गए हैं, तबसे यह फ्लैट खाली है। आपको ये भी बता दें कि एक साल बाद इस फ्लैट की कीमत कम हो गई है। फिर भी ब्रोकर्स की मानें तो लोग इसे लेने के लिए तैयार नहीं हैं। वहीं फ्लैट मालिक भी अब इसे किसी सेलेब्रेटी को नहीं देना चाहतेव हैं।

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा की मॉन्ट ब्लॉन्क बिल्डिंग के इस फ्लैट में नीचे एक बड़ा हॉल और ऊपर तीन बेडरूम हैं। ये फ्लैट छठवें फ्लोर पर है और तीन कार पार्किंग भी हैं। सुशांत ने दिसंबर 2019 में यह फ्लैट लिया था। वह इसके 4.51 लाख रुपये महीने दे रहे थे और दिसंबर 2022 में इसका किराया  बढ़कर 4.74 लाख होना था। हालांकि अब इसका दाम घटकर 4 लाख रुपये महीने हो गया है।

उस इलाके के प्रॉपर्टी ब्रोकर के मुताबिक, फ्लैट कम से कम 6 महीने से किराये पर उपलब्ध है। इंडिया टुडे के मुताबिक, एक सिलेब्रिटी ब्रोकर ने बताया, फ्लैट कई महीने से अवेलेबल है। कोरोना की सेकंड वेब के बाद रेंट कम हुआ है साथ ही सुशांत यहां रहते थे इस बात से भी रुकावट आ रही है। कुछ बॉलीवुड के लोग जो फ्लैट देख रहे थे उन्हें फ्लैट दिखाया लेकिन वे तैयार नहीं हुए। लैंडलॉर्ड भी अब किसी स्टार को फ्लैट देने में झिझक रहे हैं।

सुशांत ने ये घर 36 महीने के लिए लिया था और दिसंबर 2022 तक यहां रहना चाहते थे। इस अपार्टमेंट में सुशांत के साथ रिचा चक्रवर्ती, सिद्धार्थ पिठानी और दो हाउस हेलपर्स रहते थे।

Related Posts

पंडित लड़की के बोल्ड बिकिनी वीडियोज, इस इन्फ्लुएंसर के हॉट वीडियोज से मचा हड़कंप

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला इन्फ्लुएंसर काफी चर्चा में बनी…

पत्नी ने मजाक-मजाक में बनाई अश्लील रील, पति ने कर दी वायरल, अब पूरे देश में हो रही इसकी चर्चा

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक पति-पत्नी की रील इन दिनों तेजी से वायरल हो रही…

1 of 64

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *