पश्चिम बंगालराजनीति

भड़काऊ भाषण मामले में मिथुन चक्रवर्ती से पूछताछ

चुनावी दौरों के दौरान भड़काऊ भाषण देने के मामले में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती से कोलकाता पुलिस पूछताछ कर रही है. यह पूछताछ  वर्चुअली की जा रही है. मिथुन चक्रवर्ती पर आरोप है कि उन्होंने अपने भाषण के दौरान बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ असंवैधानिक भाषा का इस्तेमाल किया था.

आपको बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव में मिथुन चक्रवर्ती पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा है. जिसके बाद महानगर के माणिकतला थाने में उनके खिलाफ FIR दर्ज कराया गया है. माणिकतला पुलिस थाने में दर्ज FIR में दावा किया गया है कि 7 मार्च को भाजपा में शामिल होने के बाद आयोजित रैली में चक्रवर्ती ने ‘‘मारबो एकहने लाश पोरबे शोशाने’ (तुम्हे मारूंगा तो लाश श्मशान में गिरेगी) और ‘ एक छोबोले चाबी’ (सांप के एक दंश से तुम तस्वीर में कैद हो जाओगे) संवाद बोले, जिसकी वजह से राज्य में चुनाव के बाद हिंसा हो गई थी.

चुनाव परिणाम घोषित हो जाने के एक माह बाद मिथुन चक्रवर्ती ने दर्ज FIR के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने FIR खारिज करने का अनुरोध किया गया था. इसके बाद कलकत्ता हाई कोर्ट ने मिथुन चक्रवर्ती को निर्देश दिया कि वह राज्य को अपना ई-मेल पता दें. ताकि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान अपने भाषणों के जरिए चुनाव के बाद कथित तौर पर हिंसा भड़काने को लेकर दर्ज कराई गई शिकायत के सिलसिले में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए वह पूछताछ में शामिल हो सकें.

अभिनेता की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने जांच अधिकारी को ये भी निर्देश दिया था कि वह मिथुन चक्रवर्ती को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उपस्थित होने के लिए तर्कसंगत समय दें.

चक्रवर्ती ने FIR को रद्द करने के लिए उच्च न्यायालय में दायर याचिका में कहा कि उन्होंने केवल अपनी फिल्मों के संवाद बोले थे. गौरतलब है कि उनके खिलाफ भड़काऊ भाषण देकर चुनाव के बाद हिंसा भड़काने का मामला दर्ज किया गया है. इसी सिलसिले में आज कोलकाता पुलिस मिथुन से वर्चुअली पूछताछ कर रही है.

Related Posts

पब्लिक से कैसे बात करें, टिप्स दें… जब पीएम मोदी ने पूछा शिक्षक से सवाल, जानिए क्या बोली महिला टीचर

उमाकांत त्रिपाठी।शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय…

1 of 226

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *