पश्चिम बंगाल

गृह मंत्रालय में मुकुल रॉय से वापस ली Z श्रेणी की सुरक्षा

गृह मंत्रालय ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने वाले मुकुल रॉय की केंद्रीय सुरक्षा को वापस ले लिया है। आपको बता दें कि मुकुल रॉय ने खुद ही टीएमसी में शामिल होने के बाद शनिवार को गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर अपनी सीआरपीएफ की सुरक्षा वापस लेने का अनुरोध किया था।

तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर मुकुल रॉय को केंद्र सरकार ने वाई प्लस सुरक्षा दी थी। बंगाल चुनाव से पहले उनकी सुरक्षा बढ़ाते हुए जेड श्रेणी में अपग्रेड कर दिया गया था। मुकुल रॉय ने बीते शुक्रवार को भाजपा छोड़कर टीएमसी में वापसी कर ली है। 

जानकारी के मुताबिक, मुकुल रॉय ने घर वापसी के बाद गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर कहा था कि उन्हें जो जेड प्लस सुरक्षा दी गई है, वह वापस ले ली जाए। 

 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें बंगाल पुलिस के जवानों की सुरक्षा दे दी है। पुलिस के जवान उनके साथ अब 24 घंटे सुरक्षा में रहेंगे। कहा जा रहा है कि टीएमसी में आने के बाद उन्हें ममता सरकार मंत्रिमंडल में शामिल कर सकती हैं।

Related Posts

बंगाल चुनाव पर ये होगी बीजेपी की रणनीति, पीएम मोदी ने दुर्गापुर की रैली में दिखाई झलक

उमााकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के…

कोलकाता रेप कांड का SC ने लिया संज्ञान, CJI डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच इस इस दिन करेगी सुनवाई

उमाकांत त्रिपाठी।पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला…

पीएम मोदी का ममता सरकार पर तीखा ह मला, कहा- TMC के लोग घरों को जलाते हैं, पढ़िए पूरा बयान

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को पश्चिम बंगाल के…

1 of 9

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *