न्यूज़भारतहेडलाइंस

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी पर 15 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, कल कोर्ट में होगी सुनवाई

खबर टीम इंडिया की।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का केस दर्ज हुआ है। केस आरका स्पोर्ट्स कंपनी के मालिक मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास ने किया हैं। धोनी ने इन दोनों के खिलाफ 15 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला रांची कोर्ट में दर्ज कराया था।

मिहिर और सौम्या ने अपनी याचिका में कहा है कि एमएस धोनी और उनके करीबियों की ओर से जो बयान दिए जा रहे हैं, वो अपमानजनक है। उन्हें रोका जाए। इसके अलावा मिहिर को लेकर कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जिस तरह की खबरें चल रही हैं, उन्हें हटाने का का अनुरोध भी दिल्ली हाईकोर्ट से किया गया है।
15 करोड़ की गड़बड़ी का मामला
महेंद्र सिंह धोनी की ओर से दायर केस में मिहिर पर बिजनेस पार्टनर के रूप में 15 करोड़ की गड़बड़ी करने की बात कही गई है। धोनी की ओर से रांची के सिविल कोर्ट में मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास पर धोखाधड़ी करने का केस किया गया है।

इस केस में धोनी ने कहा कि उन्होंने मिहिर की कंपनी आरका के साथ देश-विदेश में क्रिकेट अकादमियां खोलने का करार किया था। आरोप के मुताबिक, धोनी ने यह एग्रीमेंट वापस ले लिया था। इसके बाद भी मिहिर ने अकादमियां खोलीं, जिनमें धोनी को नाम का इस्तेमाल किया है।

धोनी ने मिहिर को भेजा है लीगल नोटिस
15 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले को लेकर धोनी ने मिहिर को वकील के जरिए लीगल नोटिस भी भेजा था। जानकारी के मुताबिक, मिहिर ने इस नोटिस का जवाब भी दिया था। इसमें मिहिर का कहना है कि धोनी को ही मुझे पांच करोड़ रुपए देने हैं।

अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं मिहिर दिवाकर
मिहिर दिवाकर महेंद्र सिंह धोनी के काफी करीबी रहे हैं। मिहिर साल 2000 में अंडर-19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है। एमएस धोनी और मिहिर दिवाकर कभी साथ में रणजी मैच भी खेले हैं।

आरका स्पोर्ट्स कंपनी के जिस करार को लेकर विवाद चल रहा है, उसके मुताबिक मिहिर कंपनी के फाउंडर और मिहिर की पत्नी सौम्या दास डायरेक्टर हैं। वहीं, धोनी को मेंटर बताया गया है।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 890

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *