न्यूज़भारतहेडलाइंस

रामायण सीरियल के सीता-राम का अयोध्या में भव्य स्वागत, राम की नगरी में पैदल घूमते नजर आए

उमाकांत त्रिपाठी।

राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए रामायण धारावाहिक के पात्र अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिक चिखलिया आज अयोध्या पहुंचे। टीवी के सीता-राम और लक्ष्मण को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। रामानंद सागर निर्देशित रामायण सीरियल में अरुण गोविल ने राम, सुनील लहरी ने लक्ष्मण और दीपिक चिखलिया ने सीता का किरदार निभाया था।

टीवी के राम-सीता और लक्ष्मण पहुंचे अयोध्या
टीवी सीरियल रामायण में श्रीराम की भूमिका में नजर आने वाले अरुण गोविल, माता सीता की भूमिका में नजर आने वाली दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण की भूमिका में नजर आने वाले सुनील लहरी अयोध्या पहुंच गए हैं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में सीता मां यानी दीपिका लाल साड़ी और माथे पर बिंदी लगाए नजर आ रही हैं। साथ ही राम-लक्ष्मण यानी अरुण गोविल और सुनील लहरी भी पीले कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके आसपास भारी भीड़ नजर आ रही है। तीनों सितारे पूरी भीड़ के साथ कहीं जाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान पीछे चल रहे लोग भी झंडे लिए नजर आ रहे हैं। वीडियो पर यूजर्स जय श्री राम के भी कमेंट करते नजर आए।

निमंत्रण न मिलने से नाराज थे सुनील लहरी
आपको बता दें, कि कुछ दिन पहले एक वीडियो सामने आया था। जिसमें सुनील लहरी कहते हुए नजर आए थे, कि उन्हें प्राण प्रतिष्ठा में आमंत्रित नहीं किया गया है और वह इस बात से नाराज भी थे। लेकिन अब इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस भी काफी खुश हैं। कई सालों के बाद दर्शकों को एक बार फिर टीवी सीरियल रामायण में राम-सीता और लक्ष्मण देखने को मिले।

अयोध्या नगरी में हुआ भव्य स्वागत
रामलला के अभिषेक के लिए टीवी जगत, बॉलीवुड और राजनीतिक जगत के कई बड़े नामों को न्योता भेजा गया है। जिसमें अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, विंदू दारा सिंह, अक्षय कुमार, आमिर खान, आयुष्मान खुराना समेत कई बॉलीवुड सितारों के नाम शामिल हैं।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *