न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन: पत्नी और बेटी से मिलने जा रहे थे लंदन, अहमदाबाद विमान हादसे में हुई मौत

उमाकांत त्रिपाठी।अहमदाबाद विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस दर्दनाक हादसे में 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों घायल हैं. इसी विमान में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे, जिनकी मौत की पुष्टि गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कर दी है. जानकारी के मुताबिक, विजय रूपाणी अपनी पत्नी अंजलि और बेटी से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे. इस हादसे में अब तक 204 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 41 घायलों का इलाज जारी है.

गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि-  इस हादसे में विमान में सवार यात्रियों के साथ-साथ हॉस्टल में रह रहे डॉक्टर स्टूडेंट्स को भी नुकसान पहुंचा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी गुजरात पहुंच चुके हैं और लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं. इस घटना से बीजेपी परिवार भी बेहद मर्माहत है.

इसके साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर भी शोक व्यक्त किया और भगवान से सभी दिवंगत आत्माओं को शांति देने की प्रार्थना की. उन्होंने शोकसंतप्त परिजनों को भी इस कठिन समय में धैर्य और साहस देने की कामना की.

उधर, विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिलते ही विजय रूपाणी के घर के आसपास बाहर सन्नाटा छा गया. पड़ोसियों ने उनके घर के पास स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू कर दी. फिलहाल रूपाणी परिवार की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है, और घर में भी कोई मौजूद नहीं है.

विजय रूपाणी जेंटलमैन पॉलिटिशन थे: सुनील जाखड़
बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि यह जानकर अत्यंत दुख हुआ कि विजय रूपाणी जी उस दुर्भाग्यपूर्ण एयर इंडिया विमान में सवार थे, जो आज अहमदाबाद में क्रैश हो गया.
सुनील जाखड़ ने कहा,कि- रूपाणी जी का गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में योगदान सदैव याद किया जाएगा. वे एक विनम्र, संवेदनशील और जमीनी नेता थे. मुझे यह सौभाग्य प्राप्त हुआ कि जब वह पंजाब भाजपा के प्रभारी थे, तब मैं उनके साथ काम कर सका. वह वास्तव में एक “जेंटलमैन पॉलिटिशन” थे. गुजरात ने एक महान नेता को खोया है, लेकिन मेरे लिए यह एक व्यक्तिगत क्षति है क्योंकि उनके सौम्य और सरल स्वभाव ने मुझे हमेशा प्रभावित किया. सार्वजनिक जीवन में उनकी समझदारी और सादगी को हमेशा याद किया जाएगा. रूपाणी जी को मेरी श्रद्धांजलि.”

अब तक 204 शव बरामद
अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर जी. एस. मलिक ने आजतक से बात करते हुए बताया कि अब तक 204 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 41 लोग घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं. उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य अभी भी तेज़ी से चल रहा है, और मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका बनी हुई है. कमिश्नर के मुताबिक यह आंकड़े प्रारंभिक हैं और अंतिम पुष्टि बाद में की जाएगी.

अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन हुआ क्रैश 
अहमदाबाद सिविल अस्पताल प्रशासन ने विमान हादसे में मारे गए यात्रियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उनके परिजनों से डीएनए सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव धनंजय द्विवेदी ने बताया कि पीड़ितों की पहचान के लिए बी.जे. मेडिकल कॉलेज के कसोटी भवन में यह विशेष व्यवस्था की गई है.

मेडिकल कॉलेज की इमारत से टकराई थी फ्लाइट
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फ्लाइट ने उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही ऊंचाई खो दी और सबसे पहले बी.जे. मेडिकल कॉलेज की मेस बिल्डिंग से टकराई. इसके बाद विमान ने पास ही स्थित अतुल्यम हॉस्टल को भी चपेट में ले लिया, जहां सीनियर रेसिडेंट डॉक्टर्स रहते थे. टक्कर के साथ ही इन इमारतों में आग लग गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. राहत कार्य में सेना, नगर निगम और मेडिकल टीमें मिलकर दिन-रात जुटी हुई हैं.

What's your reaction?

Related Posts

जीजा-साली के रिश्ते ने लिया रॉन्ग टर्न! बहन के घर रहकर कर रही थी उसी का घर बर्बाद, फिर हरदोई में फिर हुआ कांड

उमाकांत त्रिपाठी।यूपी के हरदोई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के खदरा…

भाभी-भाभी कहते कहते सौरभ ने बना लिए पड़ोसी पूजा से संबंध, फिर महिला का हुआ पति से मोहभंग, जानें पूरा माजरा

उमाकांत त्रिपाठी।कहते हैं कि शादी के सात फेरे सात जन्मों का साथ निभाने का वादा…

1 of 640

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *