क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस से पहले अमित शाह, सीएम योगी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, देखें फोटोज

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने आवास पर तिरंगा फहराया। शाह ने 14 अगस्त को अपने आवास पर तिरंगा फहराते हुए इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील भी की। इसके साथ ही शाह ने ‘विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस’ के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री ने बंटवारे की वजह से अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

गृहमंत्री ने किया पोस्ट
गृह मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, मोदी जी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत पूरा देश तिरंगामय हो रहा है. आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा लहरा कर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले नायकों को याद किया. तिरंगा करोड़ों देशवासियों की एकता, निष्ठा व गौरव का प्रतीक बन अनंत काल तक लहराता रहेगा.

सीएम योगी ने भी फहराया तिरंगा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लखनऊ में अपने आवास पर तिरंगा फहराया और उसके साथ सेल्फी ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नागरिकों से अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की थी. 28 जुलाई को 112वीं ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी भारतीयों से स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हिस्सा लेने का आह्वान किया था.

Related Posts

1 of 820

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *