न्यूज़भारतहेडलाइंस

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पीएम मोदी ने किया पोस्ट, बंटवारे में जान गंवाने वालों को अर्पित की श्रद्धांजलि

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर देश के बंटवारे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा ”विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर, हम उन अनगिनत लोगों को याद करते हैं जो विभाजन की भयावहता के कारण प्रभावित हुए और बहुत पीड़ित हुए।

यह उनके साहस को श्रद्धांजलि देने का भी दिन है, जो मानव लचीलेपन की शक्ति को दर्शाता है। विभाजन से प्रभावित बहुत से लोगों ने अपने जीवन का पुनर्निर्माण किया और अपार सफलता प्राप्त की। आज, हम अपने राष्ट्र में एकता और भाईचारे के बंधन की सदैव रक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराते हैं।”

लोगों का जीवन प्रभावि हुआ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विभाजन से काफी लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है और उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत नए सिरे से की और अपार सफलता प्राप्त की। आज हम अपने राष्ट्र में एकता और भाईचारे के बंधन की हमेशा रक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराते हैं। साल 1947 में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के द्वारा भारत के विभाजन के बाद पाकिस्तान का निर्माण एक मुस्लिम देश के रूप में किया गया था। उस दौरान लाखों लोगों को एक स्थान को हमेशा के लिए छोड़कर दूसरी जगह विस्थापित होना पड़ा था।

अमित शाह ने भी दी श्रद्धांजलि
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साल 1947 में राष्ट्र के विभाजन के दौरान अमानवीय पीड़ा से गुजरने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि जो राष्ट्र अपने इतिहास को याद रखता है वह मजबूत भविष्य बना सकता है और एक शक्तिशाली देश बनकर उभर सकता है। ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन ने वर्ष 1947 में आज ही के दिन भारत का बंटवारा कर दिया था। इस बंटवारे के बाद एक नए देश पाकिस्तान का निर्माण हुआ। बंटवारे के बाद बड़े पैमाने पर भड़के दंगों में लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा और इसमें कई लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *