न्यूज़भारतहेडलाइंस

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर तीखा हमला, इटैलियन कल्चर को लेकर कह दी बड़ी बात

उमाकांत त्रिपाठी।गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को राजस्थान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान की आलोचना की जिसमें उन्होंने ‘आर्टिकल 371’ का उल्लेख किया था. दरअसल, खड़गे ने राजस्थान के चुरू में में एक रैली में कहा था, ‘वो यहां आकर कह रहे हैं कि मैंने 371 को निकाल दिया. अरे भई यहां के लोगों का वास्ता क्या है? ठीक है आप जाकर कश्मीर में बोले।

खड़गे के बयान को लेकर बोले अमित शाह
खड़गे के इसी बयान को लेकर अमित शाह ने उन पर हमला किया और कहा कि भारत के विचार को न समझ पाने के लिए अधिकतर कांग्रेस पार्टी की इटैलियन संस्कृति ही दोषी है. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है. अमित शाह ने खड़गे के भाषण की एक क्लिप साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘यह सुनना शर्मनाक है कि कांग्रेस पार्टी पूछ रही है, ‘कश्मीर से क्या वास्ता है? “मैं कांग्रेस पार्टी को याद दिलाना चाहूंगा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और प्रत्येक राज्य और नागरिक का वैसे ही जम्मू-कश्मीर पर अधिकार है, जैसे जम्मू-कश्मीर के लोगों का शेष भारत पर अधिकार है।

कांग्रेस को देगी जनता जवाब
उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ‘कांग्रेस को यह नहीं पता है कि कश्मीर में शांति और सुरक्षा के लिए राजस्थान के कई वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी है. लेकिन, यह सिर्फ कांग्रेस नेताओं की गलती नहीं है बल्कि इसके लिए भारत के विचार को न समझ पाने की अधिकतर कांग्रेस पार्टी की इटैलियन संस्कृति ही दोषी है. इस तरह की बयानबाजी से वो हर देशभक्त नागरिक आहत होते हैं, जो देश की एकता और अखंडता की परवाह करते हैं. जनता निश्चित रूप से कांग्रेस को जवाब देगी।

शाह ने उड़ाया खड़गे का मजाक
370 की जगह गलती से अनुच्छेद 371 का जिक्र करने के लिए खड़गे का मजाक उड़ाते हुए उन्होंने कहा, “कांग्रेस की जानकारी के लिए, यह अनुच्छेद 371 नहीं, बल्कि अनुच्छेद 370 था, जिसे मोदी सरकार ने निरस्त कर दिया था. हालांकि, इस तरह की भयावह गलतियां करने की अपेक्षा केवल कांग्रेस से ही की जाती है. इनके द्वारा की गई ऐसी गलतियाँ हमारे देश को दशकों से परेशान कर रही हैं।

Related Posts

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *