न्यूज़भारतहेडलाइंस

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को बताया बेस्ट फिनिशर, कहा वो धोनी की तरह…

उमाकांत त्रिपाठी।मध्य प्रदेश के सीधी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे कभी-कभी आश्चर्य होता है कि ऐसा क्यों हो रहा है और मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचता हूं। क्रिकेट में सबसे अच्छा फिनिशर कौन है? महेंद्र सिंह धोनी। अगर कोई मुझसे पूछता है कि भारतीय राजनीति में सबसे अच्छा फिनिशर कौन है मैं कहूंगा कि राहुल गांधी हैं।

राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा था निशाना
डिजिटल डेस्क, सीधी। लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल जमकर प्रचार-प्रसार में जुट चुकी है। वहीं, देश में आईपीएल भी खेले जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आईपीएल और मैच फिक्सिंग का जिक्र करते हुए भाजपा पर निशाना साधा था। वहीं, अब राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता को बेस्ट फिनिशर करार दिया है। उन्होंने राहुल गांधी की तुलना एमएस धोनी से की है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले
राजनाथ सिंह ने कहा,”मुझे कभी-कभी आश्चर्य होता है कि ऐसा क्यों हो रहा है, और मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचता हूं। क्रिकेट में सबसे अच्छा फिनिशर कौन है? महेंद्र सिंह धोनी। अगर कोई मुझसे पूछता है कि भारतीय राजनीति में सबसे अच्छा फिनिशर कौन है, मैं कहूंगा कि राहुल गांधी हैं। यही कारण है कि कई नेताओं ने कांग्रेस छोड़ दी है।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले
राजनाथ सिंह मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा जाति, पंथ और मजहब की राजनीति नहीं करती है। हम इंसाफ और इंसानियत की राजनीति करते हैं। चाहे मुस्लिम, सिख, ईसाई, पारसी हो जो भारत का नागरिक है। वह भारत का नागरिक रहेगा।
राजनीति तथ्यों के आधार पर करना चाहिए।

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना
राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति तथ्यों के आधार पर करना चाहिए। जनता की आंखों के सामने धूल झोंककर नहीं। लेकिन यह हरकत बराबर उनके द्वारा की जा रही है। हम प्रारंभ से ही यह कहते रहे हैं कि हमारी सरकार बनेगी तो अयोध्या की धरती पर भव्य राम मंदिर बनाएंगे। भाजपा से बार-बार यह प्रश्न पूछा जा रहा था।

 

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *