न्यूज़भारतहेडलाइंस

बड़े मियां छोटे मियां के लिए डायरेक्टर ने किया था कटरीना कैफ को अप्रोच, जानिए क्यों नहीं किया फिल्म में काम

खबर टीम इंडिया की।फिल्म बड़े मियां छोटे मियां 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में यह खबर सामने आई है कि फिल्म की लीड फीमेल रोल के लिए कटरीना कैफ को अप्रोच किया गया था। लेकिन इसके लिए उन्होंने हामी नहीं भरी। वजह यह है कि उन दिनों वे किसी दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी थीं।
इस बात का खुलासा फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने किया है। उन्होंने कटरीना के साथ अपनी बॉन्डिंग पर भी बात की है।

डायरेक्टर- अली अब्बास जफर बोले
डायरेक्टर ने कहा- जब भी कोई फिल्म बनाने की बात आती है तो कटरीना हमेशा मेरी पहली चॉइस रहती हैं। अगर मैं उन्हें कास्ट नहीं करता तो वे फोन करती हैं और मुझसे कहती हैं- तुम मुझे अपनी फिल्म में क्यों नहीं ले रहे हो? इस बार भी उन्होंने यही कहा।जब भी मैंने उनके साथ काम किया है, बतौर डायरेक्टर और एक्टर हम दोनों ने अच्छा बॉन्ड शेयर किया है। कटरीना हमारी इस फिल्म का हिस्सा इसलिए नहीं बन सकीं क्योंकि वे किसी दूसरी चीज में बिजी थीं। उम्मीद करता हूं कि वे मेरी अगली फिल्म में जरूर काम करेंगी।

डायरेक्टर अली ने की कटरीना तारीफ
कटरीना की एक्टिंग की तारीफ में अली ने कहा- मुझे लगता है कि एक एक्ट्रेस के रूप में उनमें बहुत शक्ति है। चाहे वह फिल्म भारत हो, मेरे ब्रदर की दुल्हन हो या टाइगर जिंदा है, उन्होंने मेरे साथ बहुत अच्छा काम किया है। हर बार जब मैं फिल्म बनाता हूं तो उनका कॉल जरूर आता है।

ईद के मौके पर रिलीज होगी बड़े मियां-छोटे मियां
बड़े मियां छोटे मियां ईद पर थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, पृथ्वीराज सुकुमारन, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ जैसे कलाकार दिखाई देंगे। इस फिल्म का क्लैश अजय देवगन स्टारर ‘मैदान’ से होगा।कटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म मैरी क्रिसमस में देखा गया था। इसमें उन्होंने विजय सेतुपति के साथ स्क्रीन शेयर किया था। वहीं, 2023 में वे फिल्म टाइगर 3 में सलमान खान के साथ दिखी थीं।आने वाले समय में वे फिल्म चंदू चैंपियन में कार्तिक आर्यन के साथ दिखाई देंगी। खबरें यह भी हैं कि वे अली अब्बास की एक फिल्म में नजर आ सकती हैं।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *