न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार पर गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा आरोप, मचा हड़कंप

उमााकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  ने शुक्रवार को विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट जस्टिस सुदर्शन रेड्डी  पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि- रेड्डी ने ‘सलवा जुडूम’ फैसले के जरिए नक्सलवाद और वामपंथी उग्रवाद को बढ़ावा दिया था।

2020 तक नक्सलियों को हो चुका रहता सफाया
शाह ने दावा किया कि- यदि यह न हुआ होता तो 2020 तक उग्रवाद का सफाया हो चुका होता। कोच्चि के एक कार्यक्रम में सवाल-जवाब सत्र के दौरान शाह ने कहा,कि- विपक्ष ने वामपंथियों के दबाव में आकर उपराष्ट्रपति पद के लिए ऐसे उम्मीदवार को चुना है, जिसने सुप्रीम कोर्ट जैसे मंच का इस्तेमाल नक्सलवाद को समर्थन देने के लिए किया। यह वही सज्जन हैं, जिन्होंने ‘सलवा जुडूम’ को भंग करने जैसा फैसला दिया था। वहीं, इन्हें चुनने के बाद केरल में कांग्रेस के जीतने की जो बची-खुची संभावनाएं थीं, वह भी खत्म हो चुकी हैं।

जानें- क्या था वह फैसला
साल 2011 में जस्टिस रेड्डी और जस्टिस एसएस निज्जर की पीठ ने छत्तीसगढ़ सरकार के सलवा जुडूम संगठन अभियान को भंग कर दिया था। इस संगठन में छत्तीसगढ़ सरकार ने माओवादी विद्रोह का मुकाबला करने के लिए आदिवासी युवाओं को विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) के रूप में नियुक्त किया था। अदालत ने फैसले में कहा था कि यह मिलिशिया संगठन अवैध और असंवैधानिक है।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 803

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *