दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

गृहमंत्री का असम दौरा: आज ABSU सम्मेलन में शामिल होंगे अमित शाह, पुलिस अकादमी का भी करेंगे उद्घाटन

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शुक्रवार 14 से 16 मार्च तक असम का दौरा करेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अमित शाह 14 मार्च को जोरहाट पहुंचेंगे, इस मौके पर वे डेरगांव स्थित लाचित बरफुकन पुलिस अकादमी के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे 15 मार्च को मिजोरम का दौरा करेंगे और फिर असम लौटेंगे।

ABSU सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
गृहमंत्री 16 मार्च को कोकराझार में आयोजित अखिल बोडो छात्र संघ (ABSU) के 57वें वार्षिक सम्मेलन में भाग लेंगे। यह सम्मेलन 13 से 16 मार्च तक बोडोफा फुथार, कोकराझार में होगा। इसे बोडोफा उपेंद्र नाथ को समर्पित किया गया है, जो बोडो समुदाय के सम्मानित नेता थे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा और युवा विकास पर चर्चा करना है। इसमें मिशन क्वालिटी एजुकेशन मूवमेंट-2030 के तहत शिक्षा और कौशल विकास को मजबूत करने की योजना बनाई जाएगी। इसके अलावा, नई शिक्षा नीति (NEP 2020) का क्षेत्रीय शिक्षा पर प्रभाव भी विश्लेषण किया जाएगा।

क्या बोले ABSU अध्यक्ष
ABSU अध्यक्ष दीपेन बोडो ने इस सम्मेलन को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम शिक्षा, युवाओं और विकास के मुद्दों पर विचार-विमर्श का एक बड़ा मंच होगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक बैठक नहीं, बल्कि परिवर्तन और कार्रवाई के बीच एक सेतु की तरह काम करेगा। सम्मेलन में खेल प्रतियोगिताएं, साहित्यिक प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक संध्या, और बोडो विरासत से जुड़ी प्रदर्शनी एवं पुस्तक मेला भी आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम न केवल विचारों को साझा करने का अवसर देगा, बल्कि इन चर्चाओं से निकलने वाले विचारों को ठोस कार्यों में बदलने की दिशा में भी मदद करेगा।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 874

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *