दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

देशभर में होली की धूम: पीएम मोदी-राष्ट्रपति ने इस अंदाज में दी होली की शुभकामनाएं, जानें क्या कहा.?

उमाकांत त्रिपाठी। रंगों का त्योहार होली पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. बाजारों में चहल-पहल है और लोग उत्सव की तैयारियों में व्यस्त हैं. गुरुवार रात को होलिका दहन होगा, जिसके बाद देशभर में होली खेलने की परंपरा का पालन किया जाएगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं. राष्ट्रपति मुर्मू ने इस अवसर पर कहा कि यह रंगों का त्योहार आपके जीवन में खुशियों और समृद्धि का संचार करे. वहीं, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं.

PM मोदी ने होली पर क्या कहा.?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि यह उत्सव हर्ष और उल्लास से भरा हो, जिससे भारतवासियों की एकता और भी मजबूत हो सके. शुक्रवार को देशभर में होली का पर्व मनाया जाएगा. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक संदेश में कहा कि, “आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं. यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करे, और देशवासियों की एकता के रंग को और गहरा करे, यही मेरी कामना है.”

राष्ट्रपति ने भी दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को होली के पर्व पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह रंगों का त्योहार एकता और भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करता है, साथ ही विविधता में एकता के सिद्धांतों को उजागर करता है. उन्होंने एक संदेश में भारत और विदेशों में निवास करने वाले सभी भारतीयों को दिल से शुभकामनाएं दीं और कहा कि होली आनंद और उत्साह का संचार करती है. राष्ट्रपति ने उल्लेख किया कि यह त्योहार हमारे जीवन में एकता और भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करता है. होली के विभिन्न रंग विविधता में एकता के सिद्धांतों को प्रदर्शित करते हैं. यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 874

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *