उमाकांत त्रिपाठी।Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के बाद भारत बेहद सख्त हो गया है. बुधवार को भारत ने पाकिस्तान पर 5 कड़े फैसले लिए और आज पीएम मोदी ने बिहार में साफ कर दिया कि भारत इस आतंकवादी हमले का कड़ा जवाब देगा. अब खबर आ रही है कि भारत सरकार ने विदेशी राजनयिकों के साथ बैठक की है और ये बैठक खत्म हो गई है. बताया जा रहा है कि- सरकार ने विदेशी राजनयिकों दो पहलगाम हमले की जानकारी दी.
आपको बता दें कि- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से गृहमंत्री अमित शाह मिले हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. यह बैठक जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर हुई. राष्ट्रपति भवन ने बैठक की एक तस्वीर साझा करते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, कि- गृह मंत्री शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की.
आज ही सरकार ने सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है. इसमें भारत के सभी राजनीतिक दलों को सरकार पहलगाम हमले की जानकारी देगी. साथ ही उनके विचार को जानकर आगे की कार्यवाही करेगी. इन सब हलचलों को देखते हुए लगता है कि भारत कुछ बड़ा करने वाला है.















