दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

दिल्ली CM आतिशी ने केजरीवाल के लिए खाली रखी कुर्सी, बताया किस तरह संभालेंगी सीएम की कुर्सी?

उमाकांत त्रिपाठी।दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने पदभार संभाल लिया है. कमान संभालने के साथ ही उन्होंने यह भी तय कर दिया है कि भले ही सीएम की कुर्सी पर वह बैठी हुई हैं, लेकिन सर्वोच्च स्थान पर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ही रहेंगे. सोमवार को सीएम की कुर्सी संभालने के साथ ही आतिशी ने कहा कि-जिस तरह भरत जी ने खड़ाऊं रखकर सिंहासन संभाला उसी तरह मैं सीएम की कुर्सी संभालूंगी. इस दौरान उनके बगल में एक खाली कुर्सी भी नजर आई. उन्होंने कहा कि- ये कुर्सी केजरीवाल की वापसी तक इसी कमरे में रहेगी और इस कुर्सी को केजरीवाल का इंतजार रहेगा.आतिशी ने कहा कि-आज मेरे मन में भरत की व्यथा है. भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर कीचड़ उछालने में कोई कसर नहीं छोड़ी. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि- जबतक दिल्ली वाले उनकी ईमानदारी साबित नहीं करते वो कुर्सी पर नहीं बैठेंगे और इस्तीफा दे दिया. दिल्ली के लोग दोबारा अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाएंगे.

 

केजरीवाल को दुर्भावना के कारण किया गिरफ्तार

आतिशी ने आगे कहा कि-छह महीने के लिए केजरीवाल को जेल में डाला गया. कोर्ट ने भी कहा कि- अरविंद केजरीवाल को एजेंसी ने दुर्भावना से गिरफ्तार किया. ये कुर्सी अरविंद केजरीवाल की है. मुझे भरोसा है कि फरवरी में होने वाले चुनाव में दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को जिताकर फिर से मुख्यमंत्री बनाएगी. तब तक अरविंद केजरीवाल की ये कुर्सी यहीं रहेगी.

17 सितंबर को केजरीवाल ने दिया था इस्तीफा
बता दें कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. आम आदमी पार्टी के विधायक दल ने केजरीवाल के इस्तीफे के बाद उनकी जगह आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना था. केजरीवाल ने अपना इस्तीफा दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को सौंप दिया था. इसके साथ आतिशी ने एलजी को नई सरकार बनाने का दावा पेश करने वाली चिट्ठी भी सौंपी थी. इस्तीफे और चिट्ठी को उपराज्यपाल ने राष्ट्रपति को भेज दिया था.

दोबारा सीएम बनेंगे अरविंद केजरीवाल: आतिशी

आतिशी ने अपने नाम का ऐलान होने के बाद कहा था कि वो आगामी चुनाव तक ही सीएम रहेंगी और जब दोबारा AAP की सरकार बनेगी तो केजरीवाल ही सीएम बनेंगे. साथ ही आतिशी ने कहा था कि अगले चुनाव तक मेरे पास सिर्फ दो काम हैं. पहला, ‘दिल्ली के लोगों की भाजपा के षड़यंत्र से रक्षा करना’. दूसरा- ‘केजरीवाल को फिर से सीएम बनाना.’ आतिशी के इस मूव को बीजेपी ने चमचागीरी करार दिया है. दिल्ली बीजेपी चीफ वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि यह कोई आदर्श पालन नहीं है, सीधी स्पष्ट भाषा में चमचागीरी है.

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 881

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *