न्यूज़भारतहेडलाइंस

अमरवाड़ा में उपचुनाव का रण: बीजेपी प्रत्याशी कमलेश शाह ने दर्ज किया नामांकन, सीएम मोहन यादव भी रहे साथ

उमाकांत त्रिपाठी।छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की रैली और सभा तेज बारिश की वजह से रद्द करना पड़ी।
सीएम, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा तेज बारिश के बीच सीधा एसडीएम ऑफिस पहुंचे और बीजेपी प्रत्याशी कमलेश शाह का नामांकन जमा कराया। साथ में छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू और अमरवाड़ा से पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार रहीं मोनिका बट्‌टी भी मौजूद रहीं।

‘कांग्रेस अब तक अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए कैंडिडेट का चयन नहीं कर पाई?’ इस पर सीएम ने कहा, ‘वे दया के पात्र हैं।’
अमरवाड़ा सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव होना है। यहां से कमलेश शाह पहले कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। 29 मार्च को बीजेपी जॉइन करने पर उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।

गोंगपा भी मैदान में, कांग्रेस ने अभी नहीं उतारा उम्मीदवार
अमरवाड़ा उपचुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) भी मैदान में है। 17 जून को पार्टी ने देव रावेन भलावी के नाम की घोषणा की है। देव रावेन भलावी गोंगपा से लोकसभा उम्मीदवार भी थे। उन्हें 55988 वोट मिले थे। उधर, कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य नवीन मरकाम और आंचलकुंड के सेवादार गणेश महाराज के नाम पर मंथन कर रही है।

सीएम बोले- कांग्रेस दया की पात्र…

वीडी शर्मा बोले- ऐतिहासिक बहुमत से जीतेंगे

होटल में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग
सीएम और प्रदेश अध्यक्ष अमरवाड़ा की तुल्सा होटल में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर रहे हैं।

अभी भी बारिश जारी…
बीजेपी प्रत्याशी को रैली निकालते हुए नामांकन करने एसडीएम ऑफिस तक जाना था, लेकिन तेज बारिश हो रही है।

सीएम, प्रदेशाध्यक्ष नामांकन कराने पहुंचे
बीजेपी प्रत्याशी कमलेश के नामांकन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा अमरवाड़ा पहुंचे।

​​​​​​​

अमरवाड़ा में तेज बारिश…
अमरवाड़ा में मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के लिए हेलिपैड बनाया गया है। यहां तेज बारिश हो रही है।

 

कमलनाथ के खास रहे हैं कमलेश शाह
कमलेश शाह कमलनाथ के खास रहे हैं। वे छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट से तीन बार से विधायक रहे हैं

 

Related Posts

पंडित लड़की के बोल्ड बिकिनी वीडियोज, इस इन्फ्लुएंसर के हॉट वीडियोज से मचा हड़कंप

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला इन्फ्लुएंसर काफी चर्चा में बनी…

1 of 809

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *