Uncategorizedन्यूज़भारतहेडलाइंस

MP में खुले सरकारी स्कूल: तिलक-मंत्रोच्चार के साथ हुआ बच्चों का स्वागत, मंत्री विजय शाह बोले- पहली से 5वीं तक अनिवार्य करेंगे राष्ट्रगान

उमाकांत त्रिपाठी।र्मियों की छुट्‌टियों के बाद मंगलवार से मध्यप्रदेश के सभी सरकारी स्कूल खुल गए हैं। पहले दिन जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो उनका तिलक लगाकर और मंत्रोच्चार से स्वागत किया गया।

प्रवेशोत्सव में बड़ी संख्या में पालक भी स्कूल पहुंचे। खरगोन में ढोल-ढमाकों के साथ बच्चों की रैली निकाली गई। बैलगाड़ी भी सजाई गई थी। भोपाल में बच्चों को खीर-पूड़ी और आलू छोले परोसे गए। वहीं, शाजापुर के एक सरकारी स्कूल परिसर में नॉनवेज बनाने का मामला भी सामने आया है।

पहला दिन होने से कई स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रही।

भोपाल के सुभाष एक्सीलेंस स्कूल के प्रवेशोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बच्चों को गिफ्ट दिए, और कहा कि हमने 369 सीएम राइज स्कूलों को शुरू कर दिया है। हम सीएम राइज स्कूलों की समीक्षा करने वाले हैं। एमपी में 416 पीएम श्री स्कूलों की सुविधा सरकार देने जा रही है।

बातचीत में मप्र के जनजातीय कार्यमंत्री विजय शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी से मेरा अनुरोध है पहली कक्षा से 5वीं तक झंडा वंदन और जन गण मन अनिवार्य होना चाहिए। उपस्थित श्रीमान, उपस्थित मैडम की जगह पर जय हिंद सर, जय हिंद मैडम बोलना चाहिए।

शाजापुर में सरकारी स्कूल में बन रहा था नॉनवेज

शाजापुर जिले के ग्राम जादमी के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में स्कूल आए छात्रों को लौटना पड़ा, क्योंकि यहां स्कूल परिवार में नॉनवेज पक रहा था। महिला टीचर का कहना है कि सरपंच के कहने पर यहां कुछ लोग रुके थे, उनके लिए नॉनवेज बन रहा था। यहां बैठना भी मुश्किल हो रहा है। जिम्मेदार अधिकारी मामले की जांच की बात कह रहे हैं।

 मंत्री गोविंद सिंह बोले

सागर में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा- 10वीं से 12वीं तक के ये बच्चे अब थोड़े समझदार हो गए हैं। इनके साथ टीचर-अभिभावक मित्रवत व्यवहार करें। ये ऊंची उड़ान भरना चाहते हैं। इस उड़ान में उनका साथ देना चाहिए।

Related Posts

पंडित लड़की के बोल्ड बिकिनी वीडियोज, इस इन्फ्लुएंसर के हॉट वीडियोज से मचा हड़कंप

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला इन्फ्लुएंसर काफी चर्चा में बनी…

1 of 820

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *