न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

सलमान अबतक के सबसे… शाहरुख-सलमान को लेकर इमरान हाशमी ने कह दी बड़ी बात

खबर टीम इंडिया की।बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी सलमान खान के साथ ‘टाइगर 3’ में नजर आए थे. इस फिल्म में उन्होंने निगेटिव रोल निभाया था. एक इंटरव्यू में उन्होंने सलमान खान के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने ‘टाइगर 3’ में सलमान के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया है. बातचीत में उन्होंने सलमान के सेट पर देर से आने पर अपना रिएक्शन शेयर किया है.इमरान हाशमी ने सलमान के सेट पर देर से आने पर हंसते हुए कहा कि सलमान अपनी टाइमिंग और शेड्यूल के हिसाब से काम करते हैं. इसके अलावा उन्होंने बताया कि सलमान अब तक के सबसे बेहतरीन एक्टर हैं, जिनके साथ उन्होंने काम किया है.

शाहरुख -सलमान को लेकर इमरान हाशमी ने दिया इंटरव्यू
इसके अलावा उन्होंने शाहरुख खान से अपनी पहली मुलाकात का भी जिक्र किया है. उन्होंने बताया कि शाहरुख से उनकी पहली मुलाकात साल 2003 में हुई थी. लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में इमरान ने बताया कि शाहरुख से उनकी पहली मुलाकात ‘मर्डर’ के सेट पर हुई थी. उन्होंने कहा कि शाहरुख सेट पर महेश भट्ट से मिलने आए थे. जब इमरान अपना शॉट दे रहे थे, तब शाहरुख ने उनकी तरफ हाथ हिलाया और थम्स अप का इशारा किया था. इसके साथ ही उन्होंने इमरान को ये भी कहा था कि वो अच्छा काम कर रहे हैं.

जानें शाहरुख खान के बारे में क्या बोले इमरान हाशमी?
इसके अलावा इमरान ने वो किस्सा भी सुनाया जब वो शाहरुख खान के घर गए थे. उन्होंने बताया कि ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ के दौरान वो शाहरुख के घर गए थे, जहां दोनों ने शो के कुछ एपिसोड साथ में देखे थे. शाहरुख इस शो के प्रोड्यूसर थे. इस शो को देखने के बाद किंग खान ने टीम के साथ अपना फीडबैक शेयर किया था. इमरान हाल ही में वेब सीरीज ‘शोटाइम’ में नजर आए. इसके अलावा वो सारा अली खान के साथ ‘ये वतन मेरे वतन’ में भी दिखें थे.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 780

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *