न्यूज़भारतस्वास्थ्य

इन 4 चीजों से हेल्थ रहेगी मेंटेन और वेट भी हो जाएगा लॉस, जानिए कैसी रखनी है डाइट?

उमाकांत त्रिपाठी।भारतीय खान पान में तेल मसालों को इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जाता है, जो कि सबसे बड़ी वजह है वजन बढ़ने की. और एक बार जब फैट बढ़ जाता है तो उसे मेंटेन करना बहुत मुश्किल होता है. ऐसे में आप थोड़ा अपनी डाइट से तेल मसालों की मात्रा कम कर दें तो आपकी सेहत के लिए रामबाण साबित होने वाला है. इसके अलावा कुछ हेल्दी आदतों को अपने जीवन का हिस्सा बना लेंगे तो अपने बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल कर लेंगे. तो आइए जानते हैं ऐसी 4 आदतें जिससे बॉडी फैट (body fat) कम होता है.

जानिए मोटापा कम करने के लिए 4 हेल्दी आदतें:
सबसे पहली बात सुबह की वॉक बहुत जरूरी है खुद को हेल्दी और फिट रखने के लिए. तो इसे कभी भी स्किप ना करें. इसके अलावा योगा भी आपको फ्लैक्सिबल रखने के लिए बहुत जरूरी होता है.

सुबह का नाश्ता सबसे जरूरी होता है. अकसर लोग वजन कम करने के चक्कर में ब्रेकफास्ट नहीं खाते हैं जो कि गलत होता है. दिन की पहली मील कभी नहीं छोड़ना चाहिए. वहीं कुछ लोग जैसे ही वजन मेंटेन कर लेते हैं तो दोबारा से अपनी पुरानी डाइट लेने लगते हैं तेल मसाला खाने लगते हैं. यह तरीका भी गलत होता है. यह आपकी मेहनत पर पानी फेरना जैसा होता है.

कुछ लोग जब स्ट्रेस में होते हैं तो ज्यादा खाने लगते हैं. इससे वजन घटने की बजाय बढ़ जाता है. स्ट्रेस को कम करने के लिए लोग आइसक्रीम, चॉकलेट, फ्रेंच फ्राइज और पिज्जा जैसे अनहेल्दी फूड भी खाते हैं, जो मोटापे का कारण बनती है.

-बहुत से लोग एक साथ ढेर सारा खाना थाली में भर लेते हैं इससे आपकी चर्बी गलने की बजाए और बढ़ जाती है. ऐसा करने से डाइजेशन भी खराब होता है. वहीं कुछ लोग एक दूसरे से कॉम्पीटीशन के चक्कर में ज्यादा खा लेते हैं. इससे भी वजन घटन की बजाय बढ़ता है.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 752

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *