न्यूज़भारतमनोरंजनराजनीतिहेडलाइंस

यामी गौतम के साथ पीएम मोदी से मिलने पहुंचे विजय देवरकोंडा, मुलाकात की तस्वीरें हुई वायरल, जानें क्या हुई बात.?

उमाकांत त्रिपाठी।नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने हाल ही में नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. ये खास मुलाकात 28 मार्च को हुई, जब दोनों सितारे व्हाट इंडिया थिंक्स टुडे कॉन्क्लेव में शामिल होने राजधानी पहुंचे थे. इस कॉन्क्लेव में यामी गौतम इंडियाज गॉट टैलेंट: नाउ ऑन ए ग्लोबल स्टेज सेशन की स्पीकर थीं. उन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के ग्लोबल इन्फ्लुएंस और उसकी बढ़ती ताकत के बारे में बात की.

यामी ने चर्चा के दौरान बताया कि- कैसे भारतीय सिनेमा दुनिया भर में अपनी पहचान बना रहा है और इसे अब ग्लोबल लेवल पर भी सराहा जा रहा है. इसके अलावा, उन्होंने राजनीति, आर्टिकल 370 और जटिल किरदारों को निभाने के अपने एक्सपीरिएंस शेयर किए.

विजय देवरकोंडा ने शेयर किया अपना फिल्मी सफर

साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने इस मंच पर अपने फिल्म इंडस्ट्री के सफर को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उन्होंने किन स्ट्रगल का सामना किया और कैसे वे आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं.
इसके अलावा, उन्होंने अपनी आगामी फिल्मों और नए प्रोजेक्ट्स के बारे में भी चर्चा की. विजय ने इस मौके पर ये भी बताया कि उन्होंने रणबीर कपूर के लिए ‘किंगडम’ के हिंदी संस्करण में आवाज क्यों दी. इस कार्यक्रम में ‘किंगडम’ के हिंदी टीजर का प्रीमियर भी किया गया.

पीएम मोदी संग तस्वीरें हुईं वायरल
यामी गौतम और विजय देवरकोंडा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ली गई फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. यामी ने इस खास मौके पर ट्रेडिशनल इंडियन आउटफिट पहना था, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि विजय कुर्ता-पायजामा में क्लासिक अंदाज में नजर आए.

कॉन्क्लेव में पहुंचे कई बड़े सितारे
इस कार्यक्रम में सिर्फ यामी और विजय ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड और टेलीविजन के कई जाने-माने चेहरे भी मौजूद थे. अभिनेता अमित साध, जो टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत कर चुके हैं और अब फिल्मों में अपनी जगह बना चुके हैं, भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. इसके अलावा, फिल्म ‘पद्मावत’ में मलिक काफूर का दमदार किरदार निभाने वाले एक्टर जिम सर्भ भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने.

Related Posts

1 of 825

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *