न्यूज़भारतहेडलाइंस

प्रिया सिंह ने पीएम मोदी से लगाई गुहार, गिरफ्तार हुए बॉयफ्रेंड अश्वजीत समेत तीन आरोपी; गर्लफ्रेंड की हत्या की कोशिश की थी

खबर टीम इंडिया की। मुंबई के नजदीक ठाणे शहर में एक प्रेमी की तरफ से अपनी गर्लफ्रेंड को गाड़ी से कुचलने और जान से मारने के प्रयास का सनसनीखेज मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रिया सिंह को कार से कुचलकर मारने की कोशिश के आरोप में उसके बॉयफ्रेंड अश्वजीत गायकवाड और उसके दो दोस्तों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की कार भी जब्त कर ली है। गौर करने वाली बात है कि प्रिया ने पुलिस पर मदद न करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम एकनाथ शिंदे से गुहार लगाई थी। जिसके कुछ घंटों बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

किस बात पर हुआ था विवाद

आरोप है कि महाराष्ट्र के MSRDC के मैनेजिंग डायरेक्टर के बेटे अश्वजीत गायकवाड़ साढ़े 4 साल से शादीशुदा था, लेकिन शादी की बात उसने अपनी गर्ल फ्रेंड प्रिया सिंह से छिपाई थी। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ. इसी के बाद गायकवाड़ ने प्रिया सिंह को बेरहमी से पीटा और कार से कुचल कर मारने का प्रयास भी किया। प्रिया के मुताबिक, 11 दिसंबर को उसके बॉयफ्रेंड ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसे कार से कुचलकर मारने की कोशिश की थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई, घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। प्रिया ने 14 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इंसाफ की गुहार लगाई थी। प्रिया ने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि पुलिस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर लिखने के बाद एक्टिव हुई है।

क्या बोली प्रिया?

प्रिया ने अपने बयान में कहा कि- पुलिस सिर्फ आश्वासन दे रही है, मैंने कई बार पुलिस को कॉल किया था। हमें कहा गया कि जो सर आपका केस देख रहे हैं, वो बाहर गए हैं. वो कल आएंगे, परसो आएंगे। प्रिया ने आगे कहा कि- अश्वजीत गायकवाड़ ने मुझे मारने का प्रयास किया, वो मुझे गाड़ी से रौंदना चाह रहा था। मुझे सड़क के किनारे फेंक दिया, जिसके बाद मैंने वहां बाइक से गुजर रहे एक शख्स से मदद मांगी। पुलिस ने इस मामले में धारा 307 क्यों नहीं लगाई? उसने मुझे जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने इस पर जांच शुरू नहीं की। उधर ठाणे पुलिस आयुक्त जय जीत सिंह कहना है कि- पीड़िता वाघबिल की रहने वाली है। उसने अपने बॉयफ्रेंड अश्वजीत गायकवाड और अन्य पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। साथ ही रेंज रोवर एसयूवी उसके ऊपर चढ़ाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। घटना में पीड़िता को गंभीर चोटें आईं हैं।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 864

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *