दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सीएम मोहन, दिल्ली में हुई दोनों नेताओं की मुलाकात, जानें क्या बातचीत हुई.?

उमाकांत त्रिपाठी।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दिल्ली प्रवास पर हैं. मुख्यमंत्री यादव आज बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट- 2025 में भाग लेंगे. वहीं उन्होंने दिल्ली में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर, विभिन्न विषयों पर चर्चा की. मध्यप्रदेश को वैश्विक टेक्सटाइल मानचित्र पर स्थापित करने के लिए दिल्ली में आयोजित समिट हो रही है. यह कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में हो रहा है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत मंडप में स्थापित मध्यप्रदेश राज्य पवेलियन का भ्रमण करेंगे.

सीएम डॉ. यादव इस दौरान वैश्विक टेक्सटाइल ब्रांड्स के प्रमुखों के साथ राउंडटेबल चर्चा में भाग लेंगे, जिसमें उद्योगों को मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया जायेगा. समिट में मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक कंपनियों जैसे वॉलमार्ट, एच एंड एम, ली एण्ड फंग, वाइल्डक्राफ्ट, ब्लैकबेरी जैसी अग्रणी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ वन-ऑन-वन बैठकें करेंगे.

समिट में क्या-क्या होगा, जानिए-विस्तार से…

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव समिट को राज्य की औद्योगिक क्षमता, निवेश संभावनाओं एवं टेक्सटाइल नीति पर संबोधित करेंगे.

यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का एक महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है.

यह समिट भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करेगी.

इस समिट में वैश्विक उद्योग जगत के निवेशक सहभागिता करेंगे.

यह समिट वैश्विक सोर्सिंग और खरीद समुदाय की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप, सप्लाई चेन के प्रमुख हितधारकों को एक मंच प्रदान करेगी.

इस अवसर पर बीएसएल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स- 2025 का वितरण भी किया जायेगा.

जानिए- क्या हैं समिट के मुख्य उद्देश्य
समिट का उद्देश्य वैश्विक टेक्सटाइल और गारमेंट उद्योग के दो प्रमुख स्तंभों अंतरराष्ट्रीय खरीदारों मसलन वॉलमार्ट, एच एंड एम, ली एंड फंग और स्थापित विनिर्माण कंपनियों को नेटवर्किंग, सहयोग और निवेश को प्रोत्साहित करना है.

इसके तहत बीएसएल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स- 2025 के माध्यम से लाइफस्टाइल, टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों में श्रेष्ठता प्राप्त करने वाले ब्रांड्स और सोर्सिंग नेतृत्व को सम्मानित किया जाएगा.

मध्यप्रदेश के लिए यह समिट विशेष रूप से महत्वपूर्ण है. यह राज्य को वैश्विक ब्रांड्स के लिए एक पसंदीदा सोर्सिंग गंतव्य के रूप में स्थापित करने, टेक्सटाइल क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने और ‘मेड इन एमपी’ उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुँचाने का एक प्रभावी मंच साबित होगी.

Related Posts

OYO में गर्लफ्रेंड संग ठहरा था शख्स, सेक्स पावर वाली गोलियां खाने से हुई मौत, 12 मार्च को थी बेटे की शादी

खबर इंडिया की। हरियाणा के गुरुग्राम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां…

देवर-भाभी की होली का अश्लील वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा, वीडियो देख बोले- बेशर्म

खबर इंडिया की। होली के त्योहार के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो…

बस में बैठी लड़की के ब्लाउज के अंदर घूर रहा था बुजुर्ग, लड़की ने शर्मनाक हरकत का बनाया वीडियो, फिर..

खबर इंडिया की। देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ताजा…

उत्तरप्रदेश में सामने आया चौंकाने वाला मामला , 13 और 14 साल की दो लड़कियां बनीं मां, वजह जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की।रबस्ती जिले में दो नाबालिग बेटियों के साथ हुए बलात्कार और उनके मां…

गर्लफ्रेंड संग शराब पार्टी कर रहा था शादीशुदा कॉन्स्टेबल, पत्नी का फोन आया तो प्रेमिका ने मारी खुद को गोली, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।ग्रेटर नोएडा में दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की गर्लफ्रेंड ने…

होली पार्टी में नशे में डूबी लड़कियों का वीडियो वायरल, कम कपड़ों में डांस और सिगरेट का कश लगाती दिखी

खबर इंडिया की। होली के त्योहार के दौरान देशभर से कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर…

1 of 717

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *