अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

रेस्टोरेंट के कमरे में आधे कपड़ों में था कपल, मौके पर पहुंच गया हिंदू संगठन, हाथ जोड़कर कहता रहा युवक- मैं हिंदू हूं, मत मारो

उमाकांत त्रिपाठी।गाजियाबाद में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की गुंडई का वीडियो सामने आया है। वीडियो मोदीनगर के एक रेस्टोरेंट का बताया जा रहा है। जहां हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रेमी-प्रेमिका के साथ जमकर मारपीट की। युवती को अर्धनग्न हालत में ही गालियां दी और मारा-पीटा।युवक कार्यकर्ताओं से खुद को हिंदू बताता रहा। इसके बावजूद कार्यकर्ता उसे मुस्लिम बताकर पीटते रहे। पुलिस का कहना है कि वीडियो 2 महीने पहले का है। सोमवार को सामने आया है। अब पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

पढ़िए- वीडियो में जो कुछ दिख रहा है

1 मिनट 37 सेकेंड का यह वीडियो मोदीनगर में मेरठ रोड स्थित क्लासिक पिज्जा होटल का है। वीडियो में बहुत से लोग रेस्टोरेंट में बैठे दिखाई दे रहे हैं। तभी 6-7 लोग रेस्टोरेंट के अंदर आते हैं और एक कमरे का दरवाजा खोलते हैं। कमरे के अंदर से वो लोग एक युवक को शर्ट का कालर पकड़कर बाहर निकालते हैं।फिर उसे 3-4 थप्पड़ मारते हैं। इसके बाद 2-3 लोग कमरे से आपत्तिजनक हालत में लड़की को बाहर निकालते हैं। इस बीच युवक लड़की को अंदर करने और छिपाने की कोशिश करता रहता है।

 

युवक कहता है- भैया क्या कर रहे हो, मैं- हिंदू हूं…
इसके बाद कुछ लोग लड़की से कपड़े पहनकर बाहर आने को कहते हैं। लड़की अंदर जाकर कमरे का दरवाजा बंद कर लेती है। इस बीच युवक उन लोगों से माफी मांगने लगता है। लेकिन, वो लोग युवक को लगातार थप्पड़ मारते रहे। वो युवक से बार-बार उसका नाम पूछकर पीटते रहे।युवक ने कहा- भैया मैं आप लोगों को जानता हूं। मैं हिंदू हूं। मेरा नाम लक्ष्य है। मुझे छोड़ दो। रिषभ भैया रुक जाओ, मत मारो। लेकिन हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता लगातार युवक को पीटते रहते हैं।

 

रेस्टोरेंट के मालिक कार्तिक ने कहा- वीडियो हमारे यहां का है। मेरे पिता इस समय बाहर हैं। पूरा मामला वही बता सकते हैं। वहीं, SHO मोदीनगर आनंद मिश्रा का कहना है कि यह वीडियो मेरे कार्यकाल से पहले का है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। रेस्टोरेंट के मालिक से भी पूछताछ की जाएगी। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

स्कूल जाने का कहकर घर से निकली लड़की, पार्क में बॉयफ्रेंड संग किस करती दिखी… वीडियो वायरल!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नाइट शिफ्ट से जल्दी घर लौटा पति, बिस्तर पर आशिक के संग थी पत्नी, फिर पति ने वीडियो बनाकर…

खबर इंडिया की. दूसरे प्रदेश में मेहनत मजदूरी करने गए पति को शायद अंदाज़ा भी नहीं…

1 of 800

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *