न्यूज़भारतहेडलाइंस

क्या आपकी राशि में है सुख-शांति या होने वाला है धन-लाभ,जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल(aaj ka rashifal)

 

उमाकांत त्रिपाठी।मेष- बौद्धिकता पर जोर बढ़ाएंगे. व्यक्तिगत कार्यां में सक्रियता बढ़ेगी. संतान से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. तथ्यों पर ध्यान देंगे. निरंतरता व परिश्रम बढ़ाएंगे. परिवार में सुख सौख्य सहजता बढ़ेगी. परिस्थितियां सकारात्मक बनी रहेंगी. कार्य व्यापार तेजी से सुधार लेगा. सफलता का प्रतिशत उूंचा रहेगा. महत्वपूर्ण मामलों में आगे रहेंगे. कला कौशल संवार पर रहेगा. प्रेम में सफल होंगे. मन के मामले बनेंगे. बड़ों की आज्ञा रखेंगे. व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर रहेगा. आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी.

वृष- पारिवारिक मामलों में सहजता व धैर्य दिखाएं. विनम्रता और विवेक से काम लें. संसाधनों में रुचि बढ़ाएं. भवन वाहन के मामलों में सक्रियता दिखाएं. अफवाहों व कमतर बातों पर भरोसा करने से बचें. बड़ों का सानिध्य बनाए रखें. अपनों से करीबियां बढ़ाएंगे. पारिवारिक मामलों में रुचि रखेंगे. अकारण हस्तक्षेप से बचें. आवश्यक जानकारी साझा करने का प्रयास रखें. परिजनों से सामंजस्य बनाए रखें. जल्दबाजी में निर्णय न लें. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. वैचारिक संतुलन बनाए रखेंगे.

मिथुन- सामाजिक विषयों को आगे बढ़ाएंगे. साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा. स्वजनों में इच्छित जगह बनाए रखेंगे. भाईचारे को बल देंगे. जनकल्याण से जुड़ेंगे. सहकारिता में रुचि बढ़ाएंगे. महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती हैं. नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे. आस्था को बढ़ावा मिलेगा. पेशेवरता रखेंगे. सबके साथ सहयोग से आगे बढ़ेंगे. संपर्क क्षेत्र बड़ा बनाएंगे. साहस पराक्रम बना रहेगा. लोगों से मेलजोल में सहज रहेंगे. सुख सुविधाओं पर जोर रखेंगे. साख प्रभाव बढ़त पर रहेंगे.

 

कर्क- सुख समृदिध और वैभव से जीवन जिएंगे. धनधान्य में बढ़ोतरी होगी.घर परिवार में सामंजस्य रहेगा. कुटुम्बियों के प्रति सहयोग की भावना रखेंगे. अतिथि आगमन बना रहेगा. सबसे बनाकर चलेंगे. मान सम्मान देंगे. चहुंओर समर्थन बना रहेगा. जनकल्याण की भावना रहेगी. यात्रा संभव है. आनंद के क्षण बने रहेंगे. घर में उत्सव का वातावरण रहेगा. परिजनों का सहयोग समर्थन मिलेगा. संस्कारों को बल मिलेगा. वचन निभाएंगे. निजी जीवन में श्रेष्ठता बनी रहेगी. आकर्षक प्रस्ताव पाएंगे.

 

सिंह- नवीन गतिविधियों से जुड़ेंगे. नवाचार के अवसर बने रहेंगे. आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. सभी क्षेत्रों में समन्वय बनाए रखेंगे. रचनात्मक कार्यां को आगे बढ़ाएंगे. वाणी व्यवहार से सभी का दिल जीतेंगे. खुशियों को साझा करेंगे. साख सम्मान में वृद्धि होगी. आवश्यक कार्यां में गति आएगी. लंबित कार्यां को आगे बढ़ाएंगे. कला कौशल संवरेंगे. नीति नियम बनाए रखेंगे. साझा कार्य बनेंगे. संपर्क का लाभ उठाएंगे. भेंटवार्ता पर जोर देंंगे. विविध प्रयासों में रुचि बढ़ाएंगे. पहल बनाए रहेंगे.

कन्या- रिश्तों को संवार मिलेगी. संबंधों में मजबूती आएगी. खर्च व निवेश से जुड़ीं गतिविधियों पर ध्यान देंगे. बाहर के मामलों में रुचि दिखाएंगे. अपनों के लिए प्रयासरत रहेंगे. कार्यां में सजगता रखेंगे. आत्मसम्मान का भाव बढ़ेगा. कामकाज सामान्य रहेगा. यात्रा हो सकती है. दान धर्म में रुचि बढ़ेगी. जल्दबाजी न दिखाएं. पेशेवर चर्चाओं में भाग लेंगे. ठगों से बचाव बढ़ाएंगे. जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार रखेंगे. कामकाजी मामले प्रभावित रह सकते हैं. वाणिज्यिक संबंधों में सजग रहेंगे. सामंजस्यता बढ़ेगी.

तुला- लक्ष्य पाने में सफल होंगे. स्मार्ट वर्किंग बनाए रखेंगे. मित्रों व समकक्षों में परस्पर भरोसा बढ़ेगा. आर्थिक वाणिज्यिक समझ विकसित होगी. मेलजोल में संकोच दूर होगा. व्यवसायिक गतिविधियों में बेहतर रहेंगे. प्रतिस्पर्धा में रुचि बढ़ाएंगे. नेतृत्व क्षमता संवरेगी. कार्य विस्तार के अवसर बढ़ेंगे. लाभ के अवसर बढ़त पर रहेंगे. कामकाजी प्रयासों में तेजी रखेंगे. लाभ का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा. विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. आनंद का वातावरण रहेगा. लक्ष्यों पर फोकस रखेंगे.

वृश्चिक- प्रबंधन के कार्यां में तेजी से आगे बढ़ेंगे. जीवन स्तर संवार पर रहेगा. प्रबंधकीय सफलता से उत्साहित रहेंगे. पैतृक पक्ष के़े मामले बेहतर रहेंगे. अनुभव का लाभ मिलेगा. सभी सहयोगी होंगे. करियर कारोबार में प्रभाव बढ़ा रहेगा. व्यवसायिक गतिविधियों में आगे रहेंगे. सहकर्मी सहायक होंगे. शुभ प्रस्ताव प्राप्त करेंगे. संवाद संपर्क सकारात्मक रहेंगे. मान सम्मान में वृद्धि होगी. अधिकारियों से सामंजस्य बढ़ाएंगे. चहुंओर शुभता रहेगी. आवश्यक विषय बनेंगे. पुरस्कृत हो सकते हैं.

धनु- आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे. इच्छित लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे. अपेक्षित उूंचाइंयों को प्राप्त करेंगे. महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सहज होंगे. संबंधों में मजबूती बनी रहेगी. सुखद परिणाम पाएंगे. आस्था और विश्वास से सफलता पाएंगे. कार्य व्यापार में उछाल आएगा. धार्मिक गतिविधियों से जुड़ेंगे. मनोरंजक गतिविधियां बढ़ेंगी. सभी ़क्षेत्रों में बेहतर रहेंगे. मित्रों का साथ बढ़ा रहेगा. शिक्षा पर जोर देंगे. योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे. आध्यात्मिक यात्रा की संभावना रहेगी. तेजी से कार्य करेंगे.

मकर- स्थितियां सामान्य बनी रहेंगी. सजगता से आगे बढ़ेंगे. व्यक्तिगत चर्चा में प्रभावी रहेंगे. शारीरिक संकेतो को नजरअंदाज न करें. अधिक भार उठाने से बचें. महत्वपूर्ण कार्यां में धैर्य दिखाएं. जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार रखें. व्यवस्था पर फोकस बढ़ाएंगे. जोखिम के कार्यां से बचेंगे. मितभाषी रहें. बड़ों की सुनें. सफलता प्रतिशत सामान्य रहेगा. स्थितियां मिश्रित बनी रह सकती हैं. प्रलोभन और दबाव में न आएं. व्यवस्था से चलें. नवीन प्रयासो में उतावली से बचें. विनम्रता दिखाएं. आकस्मिकता रह सकती है.

कुंभ- महत्वपूर्ण कार्यां को आज ही पूरा करने का प्रयास बनाए रहें. देरी व लापरवाही से काम लंबित रह सकते हैं. रहेगा. योजनाओं को गति देंगे. साझेदारी से सफलता मिलेगी. प्रबंधन के कार्य सधेंगे. निजी मामले पक्ष में रहेंगे. पेशेवरता एवं लाभ बढ़ेगा. संबंधों को मजबूत बनाएंगे. आवश्यक कार्य गति पाएंगे. नेतृत्व के प्रयासों में बेहतर रहेंगे. कार्यक्षमता को बल मिलेगा. सामंजस्यता बनाए रखेंगे. विभिन्न मोर्चां पर सकारात्मक परिणाम पाएंगे. दाम्पत्य जीवन खुशहाल बनेगा. उपलब्धियों से उत्साहित रहेंगे.

मीन- मेहनत लगन से से आगे बढ़ें. कामकाज में ढिलाई लापरवाही से बचें. स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएं. नौकरीपेशा ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करेंगे. उपलब्धियां पूर्ववत् बनी रहेंगी. जिम्मेदारी से कार्य करेंगे. मेहनत पर भरोसा बढ़ेगा. भ्रम बहकावे में न आएं. अवरोधों को दूर करेंगे. संतुलन से आगे बढ़ेंगे. अनुशासन अनुपालन बनाए रखेंगे. सेवाक्षेत्र से जुड़ेंगे. बजट से चलेगे. पेशेवर प्रयास फलेंगे. कर्मठता से कार्य करेंगे. समकक्षों का भरोसा जीतेंगे. उधार का लेनदेन न करें. बड़े लक्ष्य बनाएंगे.

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *