न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका, बेटी के साथ अपने घर पहुंचीं, सोशल मीडिया का बायो किया चेंज

खबर इंडिया की।बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर को बेटी को जन्म दिया है। करीब 9 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद अब एक्ट्रेस को डिस्चार्ज कर दिया गया है। रविवार दोपहर को एक्ट्रेस बेटी के साथ घर के लिए रवाना हुई हैं।
रविवार दोपहर को दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह ने अपनी नन्हीं बेटी के साथ गिरगांव स्थित एच.एन.रिलायंस अस्पताल से निकले थे। इस दौरान प्राइवेसी के मद्देनजर एक्ट्रेस की कार के शीशों को पूरी तरह ब्लैक कपड़े से कवर किया गया था।अस्पताल से घर पहुंचीं दीपिका की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखने को मिल रहा है। चश्मा लगाई हुईं दीपिका बेटी को थामी हुई थीं, जबकि रणवीर सिंह उनके साथ बैठे थे।

 

बेटी के लिए दीपिका ने बदला इंस्टा बायो
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपना इंस्टाग्राम बायो बदला है। उन्होंने मां बनने के बाद अपना नया शेड्यूल दर्शाते हुए लिखा है, फीड, बर्प, स्लीप, रिपीट (खिलाओ, ढकार दिलवाओ, सुलाओ और यही दोहराओ)।

7 सितंबर को एडमिट हुईं, 8 सितंबर को दिया बेटी को जन्म
दीपिका पादुकोण 7 सितंबर की शाम को हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं, जिसके अगले दिन 8 सितंबर को उन्होंने दोपहर को बेटी को जन्म दिया था। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के लिए मां बनने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी। रणवीर-दीपिका ने पोस्ट में लिखा था, वेलकम बेबी गर्ल। 8.9.2024।

डिलीवरी से एक दिन पहले किए थे भगवान के दर्शन
6 सितंबर को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भगवान के दर्शन करने सिद्धीविनायक मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान कपल एक-दूजे का हाथ थामे नजर आए थे। दीपिका इस मौके पर दीपिका हरी कांजीवरम साड़ी में स्पॉट हुई थीं।

Related Posts

1 of 819

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *