दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

लोकसभा चुनाव के रिजल्ट, केंद्र की योजनाएं और इन मुद्दों पर हुई बात, PM मोदी ने की BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली के बीजेपी हेडक्वार्टर में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों से मुलाकात की। इस बड़ी बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।2024 के लोकसभा चुनाव के बाद ये बीजेपी की सबसे बड़ी बैठक थी, जिसमें पार्टी के सभी प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

इन राज्यों के मुख्यमंत्री हुए शामिल
इस बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन कुमार यादव, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद बैठक में सावंत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी सहित शामिल हुए।

डिप्टी सीएम भी रहे मौजूद
बैठक में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, नागालैंड के उपमुख्यमंत्री वाई पैटन, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा और राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी भी मौजूद रहीं।

इन मु्द्दों पर हुई चर्चा
सूत्रों की मानें तो बैठक में राज्य सरकार की योजनाओं पर चर्चा हुई। बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रदेश में चल रही योजनाओं की जानकारी दी और उन पर चर्चा की। बीजेपी के अंदरखानों की मानें तो इस मेगा बैठक में पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से विकास को लेकर चर्चा की और मोदी मंत्र दिया। इस दौरान लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ और ‘हर घर नल से जल’ जैसी अन्य योजनाओं पर भी बात की गई।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 788

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *