अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

भाभी पर ‘तीसरी आंख’ का पहरा! देवर ने बेडरूम में लगा दिया CCTV कैमरा; मामला जान पुलिस ने भी पकड़ लिया माथा

उमाकांत त्रिपाठी।Uttar Pradesh News: आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न और महिला की निजता के गंभीर उल्लंघन का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि- अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर न सिर्फ उसके साथ मारपीट की गई, बल्कि उसके किचन और बेडरूम तक में CCTV कैमरे लगाकर निगरानी कराई गई.

पीड़िता की शादी 12 मार्च 2019 को हिंदू रीति-रिवाज से कपिल देव के साथ हुई थी. मायके पक्ष के अनुसार शादी में करीब 15 लाख रुपये से अधिक खर्च किए गए. इसमें सोने-चांदी के जेवर, फर्नीचर, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े, 5.51 लाख रुपये नकद और एक बुलेट मोटरसाइकिल शामिल थी. इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ.

पीड़िता का आरोप है कि- शादी के बाद से ही वैगन-आर कार और 2 लाख रुपये नकद की मांग की जाने लगी. मांग पूरी न होने पर उसे लगातार ताने दिए गए, गाली-गलौज हुई और मारपीट की गई. दो बेटों 4 वर्षीय कुनाल और 2 माह के रियांश के जन्म के बाद भी कथित उत्पीड़न नहीं रुका.किचन और बेडरूम में कैमरे मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि देवर द्वारा घर में ऐसे CCTV कैमरे लगवाए गए, जिनकी रिकॉर्डिंग पीड़िता के किचन और बेडरूम तक हो रही थी. पीड़िता का कहना है कि यह सब उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित और लज्जित करने के उद्देश्य से किया गया. जब उसने कैमरों की दिशा बदलने या रिकॉर्डिंग बंद करने को कहा, तो विवाद और बढ़ गया.

 

मारपीट और धमकी पीड़िता के अनुसार, 5 नवंबर 2025 को पति, देवर, सास-ससुर और देवरानी ने एकजुट होकर उसके साथ मारपीट की और धमकी दी कि यदि दहेज नहीं लाई तो उसे घर से निकालकर दूसरी शादी कर लेंगे. शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो उन्हें भी धमकाया गया. आरोप है कि 12 दिसंबर 2025 को पीड़िता को दोनों मासूम बेटों के साथ घर से बाहर निकाल दिया गया. उस वक्त छोटे बेटे रियांश की हालत गंभीर थी, लेकिन ससुराल पक्ष ने इलाज तक नहीं कराया. मायके वालों ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया और पूरा खर्च उठाया.पीड़िता का कहना है कि शादी में दिया गया पूरा दान-दहेज और स्त्रीधन ससुराल पक्ष के कब्जे में है, जिसे लौटाने से इनकार किया जा रहा है. फिलहाल, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी आरोपों की तस्दीक की जा रही है.

 

Related Posts

OYO में गर्लफ्रेंड संग ठहरा था शख्स, सेक्स पावर वाली गोलियां खाने से हुई मौत, 12 मार्च को थी बेटे की शादी

खबर इंडिया की। हरियाणा के गुरुग्राम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां…

देवर-भाभी की होली का अश्लील वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा, वीडियो देख बोले- बेशर्म

खबर इंडिया की। होली के त्योहार के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो…

बस में बैठी लड़की के ब्लाउज के अंदर घूर रहा था बुजुर्ग, लड़की ने शर्मनाक हरकत का बनाया वीडियो, फिर..

खबर इंडिया की। देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ताजा…

उत्तरप्रदेश में सामने आया चौंकाने वाला मामला , 13 और 14 साल की दो लड़कियां बनीं मां, वजह जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की।रबस्ती जिले में दो नाबालिग बेटियों के साथ हुए बलात्कार और उनके मां…

गर्लफ्रेंड संग शराब पार्टी कर रहा था शादीशुदा कॉन्स्टेबल, पत्नी का फोन आया तो प्रेमिका ने मारी खुद को गोली, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।ग्रेटर नोएडा में दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की गर्लफ्रेंड ने…

होली पार्टी में नशे में डूबी लड़कियों का वीडियो वायरल, कम कपड़ों में डांस और सिगरेट का कश लगाती दिखी

खबर इंडिया की। होली के त्योहार के दौरान देशभर से कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर…

1 of 760

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *