दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

पूरे उत्तर भारत में शांति… देश की सुरक्षा पर क्या बोले गृहमंत्री अमित शाह, मणिपुर को लेकर भी दिया बयान

उमाकांत त्रिपाठी।Amit Shah on Manipur: नई दिल्ली में स्टूडेंट्स एक्सपीरियंस इन इंटर-स्टेट लिविंग (एसईआईएल) की ओर से आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर के मुद्दे पर बयान दिया. अमित शाह ने कहा कि बीते 10 साल में मणिपुर की हिंसा को छोड़कर पूरा उत्तर-पूर्व शांति का अनुभव कर रहा है.गृहमंत्री अमित शाह ने कुछ आंकड़े बताते हुए कहा कि 2004 से 2014 के दौरान कुल 11 हजार हिंसा की घटनाएं हुई थी. 2014 से 2024 के दौरान 3428 घटनाएं हुई, यानी कि हिंसा की घटनाओं में 70 फीसदी की कमी आई. सुरक्षाबलों के जवानों की मृत्यु में भी 70 फीसदी की कमी आई और नागरिकों की मृत्यु में भी 89 फीसदी की कमी आई है.

 

10500 लोग मेनस्ट्रीम में आए
अमित शाह ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश मेघालय, असम, नागालैंड या मिजोरम में सभी हथियारी समूहों के साथ सरकार ने समझौते किए और 10.500 से ज्यादा विद्रोही हथियार डालकर मेनस्ट्रीम में आए हैं.

भाजपा सरकार ने 10 साल में 12 महत्वपूर्ण समझौते किए-
2019 में NLMD समझौता
2020 ब्रू रियांग समझौता
2020 में बोडो समझौता
2021 में कार्बी समझौता
2022 में ट्राइबल आदिवासी समझौता
2022 में असम मेघालय सीमा समझौता
2022 में असम अरुणाचल अंतरराज्यीय समझौता
2023 में DNLA शांति समझौता
2023 में UNLF शांति समझौता
2023 उल्फा समझौता
2024 में टिपरा समझौता
2024 में NLFD AFD समझौता

उत्तर पूर्व में है शांति का वातावरण
अमित शाह ने कहा, “कल्पना की जा सकती है कि उत्तर पूर्व के 10.500 लोग, जो ऑटोमेटिक विदेशी हथियार लेकर घूमते हैं और हर राज्य के विकास को बाधित करते थे. उन राज्यों का विकास कैसे हो सकता है. मोदी सरकार ने एक भारत में श्रेष्ठ भारत के तहत उत्तर पूर्व की भाषा, बोलियां, संस्कृति, वेशभूषा, परंपरागत नृत्य, कलाओं को सम्मानित भी किया और सुरक्षित भी किया. इसी के साथ-साथ 10.500 लोगों को सरेंडर करवा कर मेनस्ट्रीम में लाकर उत्तर पूर्व में शांति का वातावरण बनाया.

जहां आतंकवाद होता है, वहां विकास नहीं होता-शाह
अमित शाह ने कहा कि जिस राज्य में शांति नहीं होती है, उस राज्य में विकास नहीं होता है. एक समय आतंकवाद और उग्रवाद को खडा किया गया था. उतर पूर्व को बांट कर रख दिया गया था. उत्तर-पूर्व के विकास में आतंकवाद और अलगाववाद बाधक था, लेकिन जब-जब बीजेपी सरकार आई उत्तर-पूर्व का विकास हुआ है.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 849

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *