दुनियामहाराष्ट्रराजनीति

पीएम मोदी के वेलकम में महिलाओं ने गाया ये भोजपुरी गीत, मॉरीशस में क्यों लोकप्रिय है भोजपुरी.?

 

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिन की यात्रा पर मॉरीशस पहुंचे हैं. वहां उनका बिहारी परंपरा से स्वागत किया गया. पीएम के स्वागत के लिए कलाकारों ने पारंपरिक भोजपुरी गीत गावई गाया. राजधानी पोर्ट लुईस में महिला कलाकारों की प्रस्तुति से पीएम मोदी गदगद नजर आए. उन्होंने तालियां बजकर उनका हौंसला बढ़ाया.गीत गावई एक पारंपरिक भोजपुरी संगीत समूह है जो भारत के भोजपुरी क्षेत्र की महिलाओं द्वारा मॉरीशस में लाई गई समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मॉरीशस पहुंचे. पहले उनका सर शिवसागर रामगुलाम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया. उसके बाद राजधनी पोर्ट लुईस में महिला कलाकारों के एक ग्रुप ने बिहारी लोक गीतों से उनका स्वागत सत्कार किया. गीत गावई के सांस्कृतिक महत्व को मान्यता देते हुए, इसको दिसंबर 2016 में यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया था.

‘धन्य है, धन्य है देश हमारा हो, मोदी जी पधारे हैं’
पीएम मोदी के सम्मान में महिला कलाकारों ने गीत गावई को कुछ इस तरह गाया, ‘धन्य है, धन्य है देश हमारा हो, मोदी जी पधारे हैं. जय मॉरीशस बोलो जय भारत.’ मॉरीशस में पारंपरिक भोजपुरी संगीत शैली गीत गवई काफी लोकप्रिय है.यह गीत भारत के भोजपुरी क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है, जो मॉरीशस में बसे भारतीय समुदाय द्वारा यहां लाया गया.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी जानकारी
मॉरीशस में हुए भव्य स्वागत की जानकारी पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की है. उन्होंने लिखा है, ‘मॉरीशस में भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया. भारतीय विरासत, संस्कृति और मूल्यों के लिए उनका मजबूत सम्बंध वास्तव में प्रेरणादायक है. इतिहास और हृदय का यह बंधन पीढ़ियों में पनपता रहता है.’ प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के निमंत्रण पर 12 मार्च को राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

Related Posts

होटल में 3 लड़कियों के साथ पकड़े गए MP के कांग्रेस नेता… जीतू पटवारी ने लिया सख्त एक्शन

उमाकांत त्रिपाठी।असम में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और पुनर्वास को…

1 of 268

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *