न्यूज़भारतहेडलाइंस

PM ने रोजगार मेले में 51 हजार लोगों को जॉइनिंग लेटर बांटे: 9 साल में बड़े बदलाव की बात की,तकनीक से कैसे भ्रष्टाचार घटा-सुविधा बढ़ी बताया

उमाकांत त्रिपाठीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 26 सितंबर को  9वें रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को जॉइनिंग लेटर दिया। ये युवा पिछले कुछ दिनों में केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में भर्ती हुए हैं। इस मौके पर PM ने कहा कि पिछले नौ साल में इनोवेटिव तरीके से बड़े बदलाव हुए हैं। तकनीक का इस्तेमाल बढ़ने से भ्रष्टाचार घटा है और सुविधाएं बढ़ी हैं।

रोजगार मेला देश के 46 स्थानों पर आयोजित किया

ये रोजगार मेला देशभर में 46 स्थानों पर एकसाथ आयोजित किया गया। PM मोदी दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां से उन्होंने 45 जगहों पर मौजूद युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जॉइनिंग लेटर सौंपा।

पिछले 10 महीने में 5 लाख लोगों को जॉइनिंग लेटर मिले
22 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री ने रोजगार मेले का पहला फेज शुरू किया था। तब PM ने कहा था- हमारा लक्ष्य देश के युवाओं को 2023 के अंत तक 10 लाख सरकारी नौकरियां देना है। PM ने पिछले 10 महीनों में 8 रोजगार मेलों में करीब 5 लाख युवाओं को जॉइनिंग लेटर दिए हैं।

22 जुलाई को 20 से अधिक राज्यों में रोजगार मेला हुआ था
इससे पहले 22 जुलाई को सातवें रोजगार मेले का आयोजन किया था। तब PM मोदी ने 70 हजार से ज्यादा युवाओं को जॉइनिंग लेटर सौंपे थे। देश में 20 से भी ज्यादा राज्यों में 44 जगहों पर इसका आयोजन किया गया था। PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम से जुड़े थे। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बिना उनकी सरकार के दौरान हुए फोन बैंकिंग घोटाले का जिक्र किया।

PM के भाषण की प्रमुख बातें…

  1.  नई संसद में देश का नया भविष्य शुरू हुआ: कई महिलाओं को भी आज अपॉइंटमेंट लेटर मिला है। भारत की बेटियां अंतरिक्ष से खेलों तक अनेक कीर्तिमान बना रही हैं। कुछ दिन पहले ही देश की आधी से ज्यादा आबादी को नारी शक्ति वंदन एक्ट के जरिए बड़ी ताकत मिली है।
  2. नई जेनरेशन अपने काम में तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाए: देश ने तय किया है कि 2047 तक विकसित बनना है। अगले कुछ साल में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने वाले हैं। आप वो जेनरेशन हैं जो तकनीक के साथ बड़ी हुई है। आपको अपने काम में उस तकनीक का इस्तेमाल करना होगा।
  3. तकनीकी बदलावों से आसान हुए सरकारी काम: तकनीकी बदलावों ने सरकारी काम को आसान बनाया है। पहले लोग रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर कतारों में खड़े होते थे। तकनीक ने इस समस्या को हल कर दिया है। आधार कार्ड, डिजिटल लॉकर्स और ई-केवाईसी ने डॉक्युमेंट्स को स्टोर करना आसान बना दिया है।
  4. युवाओं के नौकरी जॉइन करने से नीतियां लागू करने की गति बढ़ेगी: पिछले नौ साल में हमारी योजनाओं ने बड़े लक्ष्यों की राह खोली है। इस दौरान सरकार ने मिशन मोड में नीतियां लागू की हैं। जब आप जैसे लाखों युवा सरकारी नौकरियां जॉइन करते हैं, तो नीतियां लागू करने की गति और पैमाना भी बढ़ता है।

Related Posts

1 of 808

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *