अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

रोते हुए दुपट्टे से बनाया फंदा और… 22 साल की मोनिका ने शादी कुछ महीने बाद ही लगा ली फांसी, मौत से ठीक पहले के वीडियो.!

खबर इंडिया की।ग्रेटर नोएडा में 22 साल की मोनिका नागर की मौत का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है. शुरुआती तौर पर जहां परिवार ने इसे हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर करोड़ों की प्रॉपर्टी के लालच में मारपीट और हत्या का आरोप लगाया था, वहीं अब एक नया वीडियो सामने आने के बाद पुलिस कई पहलुओं से जांच कर रही है. यह मामला दादरी थाना क्षेत्र के घोड़ी गांव का है. मोनिका की शादी करीब तीन महीने पहले प्रिंस चौहान (कुछ पुलिस दस्तावेजों में अनुज चौहान का भी उल्लेख) से हुई थी. परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही पैसों और संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया था.

परिजनों के मुताबिक, 7 मई को मोनिका ने फोन कर बताया था कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं. इसके कुछ समय बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिवार ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या कर शव को जल्दबाजी में जलाने की कोशिश की गई.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में कार्रवाई शुरू हुई.मृतका की मां की शिकायत पर पति समेत अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने आरोपी पति प्रिंस चौहान को गिरफ्तार भी कर लिया है. हालांकि, घटना के पांच दिन बाद एक करीब 6 मिनट 13 सेकेंड का वीडियो सामने आया है. वीडियो में मोनिका रोते हुए कहती दिखाई दे रही है कि ‘मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है.’ इसके बाद वह पंखे से दुपट्टा बांधकर फंदा लगाती नजर आती है.

पुलिस का कहना है कि- वीडियो की सत्यता और परिस्थितियों की जांच की जा रही है. मृतका के मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वीडियो कब रिकॉर्ड हुआ, उसमें किसी तरह की एडिटिंग या दबाव के संकेत तो नहीं हैं, और मौत से पहले की परिस्थितियां क्या थीं. दादरी पुलिस के अनुसार, फिलहाल मामला हत्या की धाराओं में दर्ज है और जांच जारी है. पुलिस वीडियो, कॉल रिकॉर्ड, फॉरेंसिक रिपोर्ट और परिवार के आरोप, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई कर रही है.

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 793

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *