न्यूज़भारतहेडलाइंस

इस बार छत्तीसगढ़ में क्लीन स्वीप की तैयारी, जांजगीर में गृहमंत्री अमित शाह ने दिया ये मंत्र!

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के जांजगीर दौरे पर विजय संकल्प शंखनाद रैली को उन्होंने संबोधित किया। जहां उन्होंने 370, सर्जिकल स्ट्राइक, अर्थव्यवस्था समेत कई मुद्दों पर बीजेपी सरकार की सफलता गिनाई। उन्होंने कहा कि, 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत के बाद हम दुनिया के तीसरे नंबर की आर्थिक ताकत बन जाएंगे। साथ ही शाह ने कहा कि, कश्मीर में सालों से परेशान करने वाला 370 का नासूर हमने खत्म किया है। शाह इससे पहले कोंडागांव पहुंचे थे जहां उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर बस्तर क्लस्टर की बैठक ली।

छत्तीसगढ़ ने पूरी की मोदी की गारंटी
शाह ने कहा कि, 2 महीने में 20 टका मोदी की गारंटी साय सरकार ने छत्तीसगढ़ में पूरी कर ली है। मैं विश्वास दिलाता हूं, मोदी की हर गारंटी पूरी होगी। वहीं केंद्र की मोदी सरकार भी 5 लाख तक इलाज का खर्चा उठा रही है। 10 करोड़ से ज्यादा शौचालय केंद्र सरकार ने बनाए इसमें से छत्तीसगढ़ में ही 38 लाख शौचालय बने। मैं राम के ननिहाल में आया हूं, आपको बता दूं कि, कांग्रेस ने 550 साल से लटके मसले को 75 साल में खत्म नहीं किया। अब मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर इस मसले को भी खत्म किया है। मैं आप लोगों से भी वादा लेकर जाना चाहता हूं, कभी 1 कभी 2 सीट आप लोग कम कर देते हो। वादा कीजिए, इस बार 11 की 11 सीटों पर बीजेपी को जीत दिलाएंगे।

हमारी सरकार ने की सर्जिकल स्ट्राइक
शाह ने आगे कहा कि, पाकिस्तान के घर में घुसकर हमने सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकवाद को दंडित किया। कश्मीर में 370 का नासूर सालों से परेशान करता था, इसे हमने खत्म कर कश्मीर को हमेशा के लिए देश का अंग बना दिया।भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी तीसरी बड़ी ताकत बन गया है। मोदीजी ने देश के अर्थतंत्र को आगे ले जाने का काम किया। हमारा देश पहले 11वें नंबर पर था आज पांचवें नंबर है। एक बार मोदीजी को फिर से प्रधानमंत्री बना दीजिए, मोदी की गारंटी है, हम दुनिया के तीसरे नंबर की आर्थिक ताकत बन जाएंगे।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *