हेडलाइंस

शिवालयों में लगी भक्तों की भारी भीड़, धूमधाम से मनाया जा रहा महाशिवरात्रि

आज महाशिवरात्रि का त्योहार पूरे देश में धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। लोग शिवजी की आराधना करके उनके आशीर्वाद प्राप्त करने की मनोकामना के साथ हर-हर महादेव का उच्चारण कर रहे हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार यह त्योहार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार महाशिवरत्रि पर ग्रहों का अच्छा संयोग बना हुआ है। महाशिवरात्रि के पहले यानी 13 फरवरी को सूर्य देव कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं और इसके दो दिनों बाद ही यानी 15 फरवरी को सुख और वैभव के कारक ग्रह माने जाने वाले ग्रह शुक्र ग्रह मीन राशि में जा चुके हैं ।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार महाशिवरात्रि के पहले जब प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है तो इसे महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के अनुसार महाशिवरात्रि के पहले प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन कुछ राशि वालों के जीवन में बहुत ही शुभ और मंगलकारी परिवर्तन लाने  वाला है। 

Related Posts

1 of 520

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *