खेलकूदन्यूज़भारतहेडलाइंस

छठी बार एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा भारत, साउथ कोरिया को 4-1 धोया, इस देश से होगा फाइनल

खबर इंडिया की।भारत छठी बार एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच गया है। सोमवार को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने साउथ कोरिया को 4-1 से हरा दिया। मुकाबला चीन में हुलुनबुइर के मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस में खेला गया। इस टूर्नामेंट में भारत की यह लगातार छठी जीत है।
भारत के लिए सबसे ज्यादा 2 गोल कप्तान हरमनप्रीत ने किए। उनके अलावा उत्तम सिंह, जरमनप्रीत ने 1-1 गोल किया। साउथ कोरिया की तरफ से यंग जी हुन ने गोल किया। फील्ड गोल के लिए जरमनप्रीत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

 

भारत फाइनल में मंगलवार को मेजबान चीन से खेलेगा। यह मुकाबला भारतीय टाइमिंग के हिसाब से दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। चीन ने पाकिस्तान को पहले सेमीफाइनल के पेनल्टी शूटआउट में 2-0 से हराया।

पहले क्वार्टर में भारत 1-0 से आगे मैच के पहले ही मिनट से भारत ने कोरिया पर दबाव बनाया। भारत ने कोरिया की डी पर एक के बाद एक कई मौके बनाए। क्वार्टर के 13वें मिनट में उत्तम सिंह ने गोल करके भारत को बढ़त दिलाई। उन्होंने आरईजीत सिंह हुंदल के असिस्ट पर फील्ड गोल किया।

इससे पहले, भारत ने चौथे और पांचवें मिनट में गोल के दो मौके गंवाए। यहां अभिषेक ने पहले रिवर्स स्टिक से गोल करने की कोशिश की, लेकिन कोरियन गोलकीपर ने शानदार बचाव किया। इसके बाद उत्तम सिंह ने डी के अंदर डिफ्लेक्ट करके बॉल रहील को दी जिसे रहील गोल में कन्वर्ट करने में नाकाम रहे। कोरिया को इस क्वार्टर में 2 पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिसे टीम भुना नहीं पाई।

उत्तम सिंह ने पहले क्वार्टर में भारत को दिलाई बढ़त
हाफ टाइम से पहले हरमनप्रीत का गोल मैच के 19वें मिनट में सरपंच साहब के नाम से मशहूर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने भारत को मिले पहले पेनल्टी कॉर्नर में गोल किया। अभिषेक के इंजेक्शन में हरमन ने सीधा शॉट लिया और बॉल कोरियन डिफेंडर से डिफलेक्ट होकर गोल में चली गई। इसके बाद 27वें मिनट में भारतीय डिफेंडर जरमनप्रीत सिंह ने सुखजीत को एरियल पास दिया, जिस पर सुखजीत गोल नहीं कर पाए। इस क्वार्टर के बाद भारत 2-0 से आगे था।

हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर में 2 गोल किए
डिफेंडर जरमनप्रीत का फील्ड गोल तीसरे क्वार्टर के शुरुआत में भारतीय डिफेंडर ने बढ़त 3-0 कर दी। यहां जरमनप्रीत ने अकेले बॉल आगे लाते हुए डी के बाहर से फील्ड गोल किया। उन्होंने तेजी से शॉट गोल को तरफ मारा जिसे कोरियन गोलकीपर रोक नहीं पाए।
मैच के 33वें मिनट में साउथ कोरिया ने वापसी की। कोरिया के ड्रैगफ्लिकर यंग जी हुन ने पेनल्टी कॉर्नर में शानदार गोल किया। इसके बाद हरमनप्रीत ने तीसरे क्वार्टर के 46वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में कन्वर्ट करके भारत को 4-1 से आगे कर दिया।

डिफेंडर जरमनप्रीत ने डी के बाहर से गोल किया
भारत 4-1 से जीता भारत ने चौथे क्वार्टर में भी अपना अटैक जारी रखा। भारत को इस क्वार्टर में 3 चांस मिले, जिसमें वो गोल नहीं कर पाया। मैच के 55वें मिनट में अभिषेक ने तेजी से गोल की तरफ शॉट खेला। यहां कोरियन गोलकीपर ने डाइव मारते हुए शानदार बचाव किया। इसके बाद 52वें मिनट में अमित रोहितदास को ग्रीन कार्ड मिला। 55वें मिनट में मनप्रीत के शॉट से भारत ने अपनी लीड बढ़ानी चाही, लेकिन कोरियन डिफेंस ने बचाव किया।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 789

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *