न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

अदिति राव हैदरी ने रचाई शादी, साउथ एक्टर सिद्धार्थ को चुना अपना हमसफर, 400 साल पुराने श्रीरंगपुर मंदिर में की सीक्रेट मैरिज

खबर इंडिया की।अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने शादी कर ली है। तेलंगाना के वानापर्थी में मौजूद 400 साल पुराने श्रीरंगपुर मंदिर में इन्होंने गुपचुप शादी रचाई, जिसमें फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए। दोनों ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसके साथ ही इन्होंने एक-दूसरे के लिए प्यारा सा नोट भी लिखा है।
इन्होंने लिखा-तुम मेरे चांद-सूरज और सितारे हो, परी कथाओं की तरह हमेशा साथ बने रहना, हमेशा हंसते रहना.. कभी बड़े मत होना..हमेशा के लिए लव, लाइट और मैजिक बनाए रखना… मिसेज एंड मिस्टर अद्दू- सिद्धू।2021 में एक फिल्म में काम करने के बाद बढ़ीं नजदीकियां सिद्धार्थ और अदिति ने एक साथ 2021 की तमिल-तेलुगु फिल्म महासमुद्रम में काम किया था। तभी से इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। सिद्धार्थ ने बॉलीवुड की फेमस फिल्मों जैसे रंग दे बसंती और चश्मेबद्दूर में काम किया है।

 

अदिति और सिद्धार्थ ने 28 मार्च 2024 को एंगेजमेंट की थी।
अदिति राव हैदरी साउथ के साथ हिंदी फिल्मों की भी जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने पद्मावत, बॉस, रॉकस्टार और मर्डर-3 जैसी फिल्मों में काम किया है।राजघराने से है अदिति का संबंध अदिति का जन्म 28 अक्टूबर 1986 को हैदराबाद में एहसान हैदरी और विद्या राव के घर हुआ था। अदिति हैदराबाद के निजाम रहे मो. साहेल अकबर हैदरी की पड़पोती हैं। अदिति के नाना राजा जे.रामेश्वर राव तेलंगाना के वानापर्थी के राजा थे।

अदिति ने अपने करियर की शुरुआत बतौर भरतनाट्यम डांसर के तौर पर की थी। उन्होंने फेमस भरतनाट्यम डांस लीला सैमसन के डांस ग्रुप में भी काम किया था। यहां काम करने के बाद उन्होंने एक्टिंग की तरफ रुख किया था। उन्होंने पहली बार 2007 की तमिल फिल्म श्रृंगारम में एक्टिंग की थी।दोनों की ही दूसरी शादी अदिति और सिद्धार्थ दोनों की ही ये दूसरी शादी है। सिद्धार्थ की पहली शादी 2003 में मेघना नाम की एक लड़की से हुई थी। ये शादी 2007 में टूट गई थी। वहीं अदिति की पहली शादी एक्टर सत्यदीप मिश्रा से हुई थी, जब वो 21 साल की थीं। चार साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया था।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 779

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *